1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वैलेंटाइन डे पर जुनैद खान ने रिलीज किया फिल्म का नया पोस्टर, 1 मई को रिलीज हो रही फिल्म एक दिन, साई पल्लवि संग जमी जोड़ी

वैलेंटाइन डे पर जुनैद खान ने रिलीज किया फिल्म का नया पोस्टर, 1 मई को रिलीज हो रही फिल्म एक दिन, साई पल्लवि संग जमी जोड़ी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Feb 14, 2026 05:37 pm IST,  Updated : Feb 14, 2026 05:37 pm IST

जुनैद खान और साई पल्लवि की फिल्म एक दिन का एक नया पोस्टर रिलीज हुआ है। फिल्म में दोनों की ये जोड़ी रोमांस करते नजर आने वाले हैं।

Ek Din- India TV Hindi
एक दिन Image Source : INSTAGRAM@AAMIRKHANPRODUCTIONS

वैलेंटाइन डे के मौके पर जुनैद खान और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म 'एक दिन' के निर्माताओं ने फिल्म का एक प्यारा सा पोस्टर जारी किया। पोस्टर में साई पल्लवी को एक मफिन पकड़े हुए देखा जा सकता है, मानो वह जुनैद को वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दे रही हों। दोनों एक दूसरे को प्यार भरी निगाहों से देख रहे हैं, जिनमें स्नेह और मिठास झलक रही है। एक गर्मजोशी भरे, रोमांटिक सर्दियों के माहौल में फिल्माए गए इस पोस्टर में जुनैद और साई के किरदार बर्फ से ढकी सड़क पर कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए, हल्की मुस्कान बिखेरते नजर आ रहे हैं। दोनों ने आरामदायक सर्दियों के कपड़े पहने हैं, जिससे पोस्टर में ऐसा लग रहा है मानो वे अपनी ही दुनिया में खोए हुए हों।

'एक दिन' जुनैद खान की मुख्य भूमिका में तीसरी बड़ी फिल्म है, वहीं साई पल्लवी इसी फिल्म से बॉलीवुड में पदार्पण कर रही हैं।

सुनील पांडे ने डायरेक्ट की है फिल्म

सुनील पांडे द्वारा निर्देशित 'एक दिन' की पटकथा स्नेहा देसाई और स्पंदन मिश्रा ने लिखी है। फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले मंसूर खान, आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। संगीत राम संपत ने दिया है और गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं। 'एक दिन' 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जुनैद खान इससे पहले 2 फिल्मों में हीरो रहे हैं और दोनों ही फिल्में कोई खास पहचान उन्हें नहीं दिला पाई हैं। अब जुनैद की जोड़ी साउथ की हीरोइन साई पल्लवि के साथ बनी है और देखना होगा कि क्या ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल दिखा पाती है या नहीं। 

https://www.instagram.com/p/DUun25WiB8f/?hl=en

साई पल्लवि कर रही डेब्यू फिर रामायण में दिखेंगी

इस फिल्म के जरिए साउथ फिल्मों की स्टार हीरोइन साई पल्लवि अपना बॉलीवुड डेब्यू भी कर रही हैं। साउथ सिनेमा की दर्जनों हिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग की कला दिखाने वाली हीरोइन साई पल्लवि की पहली बॉलीवुड फिल्म एक दिन होने वाली है। इसके बाद साई पल्लवि रणबीर कपूर के साथ रामायण में भी सीता का दमदार किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। हालांकि अब देखना होगा कि क्या साई पल्लवि बॉलीवुड में भी अपना जलवा बरकरार रख पाती है या नहीं। 

ये भी पढ़ें- एक साथ आ रहे ओटीटी की दुनिया के 3 बड़े स्टार, तीनों की सीरीज ने रचा है इतिहास

Valentine वीक में मिलेगा एंटरटेनमेंट का महाडोज, थिएटर्स और OTT पर नई फिल्मों-सीरीज का उठाए लुत्फ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन