1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Valentine वीक में मिलेगा एंटरटेनमेंट का महाडोज, थिएटर्स और OTT पर नई फिल्मों-सीरीज का उठाए लुत्फ

Valentine वीक में मिलेगा एंटरटेनमेंट का महाडोज, थिएटर्स और OTT पर नई फिल्मों-सीरीज का उठाए लुत्फ

 Published : Feb 14, 2026 05:11 pm IST,  Updated : Feb 14, 2026 05:11 pm IST

वैलेंटाइन वीक पर इस हफ्ते 'ओ रोमियो' और 'तू या मैं' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अगर आप घर बैठकर कुछ देखना चाहते हैं तो ओटीटी पर भी कई नई फिल्में और सीरीज उपलब्ध है।

Valentine ott release- India TV Hindi
लव इज ब्लाइंड सीजन 10 और ओ रोमियो Image Source : INSTAG/@LOVEISBLINDNETFLIX,SHAHIDKAPOOR

2026 वैलेंटाइन वीक सिनेमा लवर्स के लिए खास है, क्योंकि एंटरटेनमेंट पसंद करने वालों के लिए एक ट्रीट साबित होगा। जी हां, थिएटर और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिलेगी, जो इस हफ्ते रिलीज हुई हैं। डेट नाइट के लिए परफेक्ट रोमांटिक ड्रामा से लेकर थ्रिलर और बिंज-वर्दी शो तक, हर किसी के एन्जॉय करने के लिए कुछ न कुछ है। अपना पॉपकॉर्न लेने या घर पर आराम करने के लिए तैयार हो जाइए। आप घर बैठ कर और सिनेमाघरों में जाकर भी अपना मनोरंजन कर सकते हैं।

1. द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार

यह अमेरिकी सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म2025 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह वैलेंटाइन वीक में ओटीटी पर भी आ चुकी है। इसका निर्देशन माइकल चेव्स ने किया है। इसमें वेरा फार्मिगा, पैट्रिक विल्सन, मिया टॉमलिंसन और बेन हार्डी जैसे सितारे हैं।

2. लव इज ब्लाइंड सीजन 10
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

ओहायो में सेट इस नए सीजन में कई नए सिंगल्स शामिल होते हैं। शो में यह परखा जाता है कि क्या बिना देखे केवल भावनात्मक जुड़ाव से प्यार हो सकता है। ये सीजन वैलेंटाइन वीक में देखने के लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

3. ओ रोमियो
थिएटर

सालों बाद फिर से शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज ने कोलैबोरेट किया है। फिल्म में शाहिद और तृप्ति के अलावा अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, विक्रांत मैसी भी अहम रोल में हैं। ये फिल्म वैलेंटाइन डे के एक दिन पहले सिनेमाघरों में 13 फरवरी को रिलीज हुई है।

4. तू या मैं
थिएटर

इस लिस्ट में बिजॉय नांबियार की 'तू या मैं' भी शामिल है, जो आप इस वैलेंटाइन देख सकते हैं। इस सर्वाइवल थ्रिलर में शनाया कपूर और आदर्श गौरव मुख्य भूमिकाओं में हैं, जो थाई फिल्म 'द पूल' का आधिकारिक अडैप्टेशन भी है।

5. बैंडवाले
ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

एक छोटे से शहर में सेट एक रिफ्रेशिंग हिंदी म्यूजिकल ड्रामा यह लोकल बैंड म्यूजिशियन की जिंदगी को दिखाती है। उनके आर्टिस्टिक सपनों और दोस्ती के उन रिश्तों को पेश करता है, जो उन्हें मुश्किलों के बावजूद आगे बढ़ने में मदद करते हैं।

6. थलाइवर थंबी थलाइमायिल
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

जब एक शादी में लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी बढ़ जाती है तो गांव का एक सम्मानित नेता बीच-बचाव करने वाला बन जाता है। यही इस फिल्म में देखने को मिलता है।

7. ब्लू मून
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

डायरेक्टर रिचर्ड लिंकलेटर ने ओक्लाहोमा! के प्रीमियर के दौरान ब्रॉडवे गीतकार लोरेंज हार्ट की फीकी पड़ती शान को दिखाया।

ये भी पढे़ं-

करण जौहर नहीं, संतोष सिंह ने किया था शनाया कपूर को लॉन्च, फ्लॉप डेब्यू के बाद दूसरी पारी में छाईं स्टारकिड

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहेगा शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' का हाल? ओपनिंग कलेक्शन पर टिकी नजर

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन