1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वो शिवभक्त सुपरस्टार सिंगर जिसने पहले ही गाने में लिया अल्लाह का नाम, सुरों के सरताज कहलाते हैं पंडित जी

वो शिवभक्त सुपरस्टार सिंगर जिसने पहले ही गाने में लिया अल्लाह का नाम, सुरों के सरताज कहलाते हैं पंडित जी

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jul 07, 2025 06:08 am IST,  Updated : Jul 07, 2025 06:08 am IST

बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम जानते हैं कैलाश खेर की जिंदगी की कहानी।

Kailash Kher- India TV Hindi
कैलाश खेर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड सुपरस्टार सिंगर कैलाश खेर आज 52 साल के हो गए हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर कैलाश खेर के फैन्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी है। साथ ही कैलाश खेर के गानों को भी शेयर किया है। पंडित जी के नाम से मशहूर कैलाश खेर ने अपने दम पर बॉलीवुड संगीत की दुनिया में शोहरत का खास मुकाम हासिल कर लिया है। कैलाश खेर भगवान शंकर के भक्त हैं और कई सुपरहिट गाने भी उनके नाम पर दे चुके हैं। लेकिन कैलाश खेर का एक गाना अल्लाह के बंदे भी खूब हिट रहा है। हाल ही में आपकी अदालत में आए कैलाश खेर से जब किसी ने इसको लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने इसकी वजह भी बताई। 

आपकी अदालत में बोले थे कैलाश खेर

बीते दिनों देश के सबसे पॉपुलर टीवी शो 'आप की अदालत' में पहुंचे कैलाश खेर से जब एक दर्शक ने सवाल पूछा कि आप शिव भक्त हैं तो आपने अल्लाह के बंदे गाने को कैसे चुना। इसके जवाब में कैलाश खेर बताते हैं, 'वही सब मतलब यह खेल दाता रचते हैं। मैं इसलिए हैरान होता हूं कि मेरे परमात्मा बहुत रूप बदल कर आते हैं तो यही हुआ कि उन्होंने गाना भी दिया तो यह अल्लाह के बंदे दिया और यह हिट हुआ। और उसके बाद जिन्होंने रिजेक्ट किया था उनकी मति घुमाई और उनको बोला कि जाओ मेरा बालक वहां तैयार हो रहा है।' 

गुर्बत में काटा बचपन

कैलाश खेर नोएडा के एक गरीब ब्राह्मण परिवार में पैदा हुए थे। कैलाश के पिता कर्मकांड करते थे और अपने परिवार का पेट पालते थे। कैलाश जब बड़े हुए तो उन्हें कमाई का कोई जरिया नहीं सूझा। ऋषिकेष में अपने पिती की तरह कर्मकांड की पढ़ाई के लिए भी पहुंचे थे। लेकिन यहां भी उम्र बड़ी होने के कारण कैलाश खेर फिट नहीं हो पाए। लेकिन कला और ईश्वर की कृपा के चलते कैलाश खेर ने गायकी में अपना करियर बनाने का फैसला लिया और मुंबई चले आए। यहां कई साल स्ट्रगल करने के बाद कैलाश खेर को अपना नाम बनाने का मौका मिला। 

आत्महत्या का भी किया प्रयास

कैलाश खेर ने खुद अपने इंटरव्यू में बताया था कि वे कभी जिंदगी से इतने हताश और निराश हो गए थे कि आत्महत्या का फैसला कर चुके थे। ऋषिकेष में ही गंगा नदी में कूदकर अपनी जान देना चाहते थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और कैलाश खेर ने मुंबई का रुख किया। यहां चंद सालों के बाद कैलाश खेर ने अपने करियर की शुरुआत की। साल 2003 में आई फिल्म बाज में कैलाश ने पहली बार गाना गाया। इसके बाद साल 2003 में आई फिल्म अंदाज में गाने का मौका मिला और हिट हो गए। अब तक कैलाश खेर ने 231 से ज्यादा फिल्मों में अपने सुरों का जादू बिखेरा है। आज कैलाश खेर के जन्मदिन के मौके पर फैन्स ने उन्हें बधाई दी है।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन