1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साउथ की वो सुपरहिट फिल्म जिसके लिए कैलाश खेर ने गाया था गाना, लेकिन इस बात से थे अनजान

साउथ की वो सुपरहिट फिल्म जिसके लिए कैलाश खेर ने गाया था गाना, लेकिन इस बात से थे अनजान

 Published : Jun 29, 2025 06:00 am IST,  Updated : Jun 29, 2025 06:00 am IST

Aap Ki Adalat: कैलाश खेर ने साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' को लेकर एक रोचक किस्सा सुनाया है, जिसमें उन्होंने इसके हिट गाने जय जयकारा के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि किस तरह इस फिल्म के बारे में पता चला कि यह भारत की बिग बजट मूवी है।

Aap Ki Adalat Kailash Kher- India TV Hindi
आप की अदालत में कैलाश खेर। Image Source : INDIA TV

Kailash Kher in Aap Ki Adalat: देश के चर्चित टीवी शो 'आप की अदालत' के ताजा एपिसोड में गायक और संगीतकार कैलाश खेर ने शिरकत की। शो के होस्ट रजत शर्मा के बेधड़क सवालों का उन्होंने बड़ी समझदारी से जवाब दिया। इस दौरान कैलाश खेर ने अपने संघर्षों से लेकर विवादों तक हर मुद्दे पर खुलकर बात की। सूफियाना अंदाज और अपने समकालीन गायकों से जुदा आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले मशहूर गायक कैलाश खेर ने खुलासा किया की उन्हें 'बाहुबली' फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं था। जब वह इसका गाना गा रहे थे। उन्हें इस फिल्म के रिलीज होने के कुछ दिन पहले इसके बारे में बता चलता था कि यह एक बिग बजट फिल्म है जो 5 भाषा में देश भर में रिलीज होने वाली है।

रजत शर्मा - आप भी वैल्यू करते हैं। आपको 'बाहुबली' में गाने के लिए बुलाया गया। आपको यही नहीं पता था कि कौन सी फिल्म है? इतनी बड़ी फिल्म में इतने बड़े म्यूजिक डायरेक्टर हैं।

कैलाश खेर - साहब मैं क्षमाप्रार्थी होकर सभी बड़े लोगों से यह बात बोलता हूं क्योंकि मैं फिल्में बाल्यावस्था से देख ना पाया इसलिए हमारी फिल्मों की तरफ उस तरफ मन नहीं गया और जब हम गाने जाते हैं तो हम सोचते हैं बस अच्छा गाना है और अच्छी पेमेंट हो, बस चुपचाप आ जाए बेचारों की कईयों की तो फिल्म आते भी नहीं, कईयों की टांगते भी नहीं। तो इसलिए हम प्रार्थना करते हैं मेरे दाता इनकी टंग जाए। अब इन्होंने इतना एक्साइटेड होकर फोटो खिंचवाए हैं, बातें कर रहे हैं। देखो बिचारों का इनका भी आ जाए। 'बाहुबली' में जब हम गाने गए थे तो साहब हमको लगा कि कोई साउथ इंडियन फिल्म है और तांडव स्तोत्र गा रहे हैं। यह बड़ी हैरानी की बात है कि साउथ में अच्छे कामों की शुरुआत भगवान के नाम से होती है जो हम बाल्यावस्था से गाते आए हैं। अब यह गंवा रहे हैं, तो हमने साउथ की फिल्म की समझ भी नहीं थी कि हिंदी में तो आनी भी नहीं है। लेकिन, अच्छा काम हुआ था। तो यह सोचकर अगले दिन की हमारी अमेरिका की फ्लाइट थी, हमारा टूर था। वहां के तेलुगू रेडियो इंटरव्यू में जब उन्होंने बताया कि यह जो अभी आप गाते हैं, ये 'बाहुबली' नाम फिल्म का है जो पांच लैंग्वेज में बन रही है और यह हिंदी में भी आएगी और तब हमको समझ आया वन ऑफ द बिगेस्ट प्रोजेक्ट it is, ऐसे जब बोलकर उन्होंने बताया तब समझ आया साहब कि हे मेरे दाता यह 'बाहुबली' फिल्म है और ऐसा हुआ है, वैसा हुआ। हमारा गाना आएगा। उसमें तो तब ये हुआ कि कबीर जो हमारा बेटा है, उसके साथ हमने यह पहला फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए थे। उसको बोला था कि यह फिल्म मैं देखूंगा तेरे साथ ... बाकी फिल्में हम देख ना पाते।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन