1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काजल अग्रवाल ने कराया मेकओवर, प्रेग्नेंट अभिनेत्री ने फैंस के बीच शेयर की नए हेयरकट की तस्वीर

काजल अग्रवाल ने कराया मेकओवर, प्रेग्नेंट अभिनेत्री ने फैंस के बीच शेयर की नए हेयरकट की तस्वीर

 Published : Feb 01, 2022 07:45 am IST,  Updated : Feb 01, 2022 07:45 am IST

काजल अग्रवाल को आखिरी बार तेलुगु फिल्म मोसागल्लू में देखा गया था, जो 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उनकी कई फिल्में इन दिनों पाइपलाइन में हैं।

Kajal Aggarwal - India TV Hindi
काजल अग्रवाल Image Source : INSTAGRAM/KAJAL AGGARWAL

Highlights

  • काजल अग्रवाल इस साल के अंत तक मां बन जाएंगी
  • काजल अग्रवाल, दुलकर सलमान के साथ अगली फिल्म में नजर आएंगी

अभिनेत्री काजल अग्रवाल मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री और उनके पति गौतम किचलू अपने पहले बच्चे की उम्मीद में हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने  हाल ही में अपना मेकओवर करवाया है और अपने नए हेयरस्टाइल की तस्वीर को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

31 जनवरी को काजल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने नए हेयरस्टाइल को फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर साझा की। उन्होंने एक सेल्फी साझा की, जिसमें वह एक कार के अंदर बैठी हैं। उन्हें डेनिम जैकेट और नीले रंग का फेस मास्क पहने देखा जा सकता है।

Kajal Aggrawal
Image Source : INSTAGRAM/KAJAL AGGRAWALकाजल अग्रवाल

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू इस साल के अंत में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। 

काजल अग्रवाल को आखिरी बार तेलुगु फिल्म मोसागल्लू में देखा गया था, जो 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उनकी कई फिल्में इन दिनों पाइपलाइन में हैं।

काजल अग्रवाल अगली बार चिरंजीवी की आचार्य और दुलकर सलमान-स्टारर हे सिनामिका में दिखाई देंगी । उन्होंने अपनी आने वाली तमिल फिल्मों करुंगापियम और घोस्टी की शूटिंग भी पूरी कर ली है। उन्होंने तथागत सिंघा की उमा में भी अपना काम पूरा किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन