Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काजोल भी न्यासा की उम्र में दिखती थी बेहद ग्लैमरस, फोटो देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

काजोल भी न्यासा की उम्र में दिखती थी बेहद ग्लैमरस, फोटो देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

Reported By : IANS Written By : Poonam Shukla Published : May 17, 2023 04:13 pm IST, Updated : May 17, 2023 04:13 pm IST

काजोल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एआई-प्रोसेस्ड फोटो शेयर की है।तस्वीर में वह अपनी बेटी न्यासा देवगन की तरह दिख रही हैं।

Kajol also looked very glamorous at the age of Nyasa- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Kajol also looked very glamorous at the age of Nyasa

बॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा देवगन काफी बड़ी हो गई हैं। वे हमेशा अपने ग्लैमरस लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। अक्सर न्यासा पार्टी में स्पॉट होती हैं। काजोल भी न्यासा की उम्र में बिल्कुल अपनी बेटी न्यासा की तरह दिखती थी। 

ians

Image Source : IANS
Kajol also looked very glamorous at the age of Nyasa

Parineeti Chopra सगाई कर वापस लौटी मुंबई, Raghav Chadha को लेकर कहा दिल...

Suhana Khan ने स्विमिंग पूल के अंदर दिखाई अदाएं, देखकर पापा शाहरुख भी रह गए हैरान

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने खुद की एक एआई-प्रोसेस्ड इमेज शेयर की है और कहा है कि वह अपनी बेटी न्यासा देवगन से मिलती जुलती हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन दिया कि एआई और मैं कोई अनुमान लगा सकता है कि मैं किसकी तरह दिखती हूं जवाब वह व्यक्ति है जिसे टैग किया गया है। काजोल ने अपने पोस्ट में अपनी बेटी न्यासा देवगन को टैग किया। इस फोटो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा न्यासा बड़ी होने पर काजोल जैसी दिखेंगी, जबकि दूसरे फैन ने कमेंट किया, इतना लुक लाइक मतलब आप दोनों बेहद खूबसूरत हैं। एक ने कमेंट में लिखा है, नहीं आप न्यासा की तरह नहीं दिख रही हैं, लेकिन न्यासा आप जैसी दिखती हैं।

 

Khatron ke khiladi 13 में होगी एक और नई एंट्री! शिव ठाकरे को मिलेगा सपोर्ट

'द केरला स्टोरी' तमिलनाडु में नहीं हुई थी बैन, जानिए क्या था स्क्रीनिंग रोकने का कारण

अप्रैल में काजोल ने बेटी न्यासा देवगन के 20वें जन्मदिन पर एक मनमोहक तस्वीर शेयर की थी। काजोल ने उन्हें विश करते हुए लिखा था कि 'हमेशा यही हम और हमारी कहानी है। आपके सेंस ऑफ ह्यूमर और आपके दिमाग और आपका ओह सो वेरी स्वीट हार्ट.. लव यू टू बिट्स बेबी गर्ल और आप हमेशा मुस्कुराएं और हमेशा मेरे साथ हंसें! काजोल ने एक्टर और फिल्म निर्माता अजय देवगन से शादी की है। फरवरी 1999 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस कपल के दो बच्चे हैं। न्यासा का जन्म 2003 में हुआ था और बेटे युग का जन्म 2010 में हुआ था। एआई की मदद से मशहूर हस्तियों की कई तस्वीरें फिर से बनाई गई हैं, जिनमें रणबीर कपूर, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन, अली फजल, वीर दास और अक्षय कुमार जैसे नाम शामिल हैं।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement