1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Parineeti Chopra सगाई कर वापस लौटी मुंबई, Raghav Chadha को लेकर कहा दिल...

Parineeti Chopra सगाई कर वापस लौटी मुंबई, Raghav Chadha को लेकर कहा दिल...

 Published : May 16, 2023 09:42 pm IST,  Updated : May 16, 2023 09:46 pm IST

सगाई करने के बाद परिणीति चोपड़ा वापस मुंबई आ गई हैं, लेकिन दिल्ली से जाते-जाते परिणीति ने राघव चड्ढा को लेकर कुछ बात कही है।

Parineeti Chopra instagram- India TV Hindi
Parineeti Chopra returned to Mumbai Image Source : PARINEETI CHOPRA INSTAGRAM

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने 13 मई शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से सगाई कर ली। चड्ढा ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में अभिनेत्री से सगाई की है। सगाई समारोह में दोनों के परिवारों के सदस्य और करीबी दोस्त और अन्य शामिल हुए थे। वहीं परिणीति चोपड़ा अब वापस अपने घर और काम के लिए मुंबई लौट गई हैं, लेकिन परिणीति चोपड़ा का दिल अभी भी दिल्ली में ही है। 

Parineeti Chopra instagram
Image Source : PARINEETI CHOPRA INSTAGRAMParineeti Chopra

Khatron ke khiladi 13 में होगी एक और नई एंट्री! शिव ठाकरे को मिलेगा सपोर्ट

हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने एक पोस्ट किया है। जो जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में परिणीति ने दिल्ली एयरपोर्ट से एक तस्वीर पोस्ट की है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की गई तस्वीर पर, एक्ट्रेस ने लिखा है कि बाय बाय दिल्ली। अपने दिल को छोड़कर जा रही हूं। सोशल मीडिया में दोनों की सगाई वाली फोटो वायरल हुई थी, जिसे फैंस ने कापी पसंद किया था।

Suhana Khan ने स्विमिंग पूल के अंदर दिखाई अदाएं, देखकर पापा शाहरुख भी रह गए हैरान

'द केरला स्टोरी' तमिलनाडु में नहीं हुई थी बैन, जानिए क्या था स्क्रीनिंग रोकने का कारण

बता दें राघव और परिणीति के बीच डेटिंग की अफवाहें पिछले महीने तब शुरू हुईं, जब दोनों को लंदन और फिर मुंबई में एक साथ देखा गया था। दोनों को अक्सर मुंबई और नई दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया है। एयरपोर्ट से पिक-अप करने से लेकर रेस्तरां में साथ जाने तक, परिणीति और राघव को कई बार साथ देखा गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, परिणीति इम्तियाज अली निर्देशित 'चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकिला से प्रेरित है। परिणीति चोपड़ा हाल ही में फिल्म ऊंचाई और कोड नेम तिरंगा में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही फिल्म कैप्सूल गिल में नजर आएंगी। परिणीति ने अपने करियर की शुरुआत लेडिज वर्सेज रिकी बहल के साथ की थी। उन्होंने इशकजादे, हंसी तो फंसी, दावत-ए- इश्क, किल दिल और गोलमाल अगेन जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन