1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. किसान आंदोलन पर कमेंट करना कंगना रनौत को पड़ा भारी, अब चलेगा राष्ट्रद्रोह का मुकदमा

किसान आंदोलन पर कमेंट करना कंगना रनौत को पड़ा भारी, अब चलेगा राष्ट्रद्रोह का मुकदमा

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 13, 2025 02:33 pm IST,  Updated : Nov 13, 2025 02:33 pm IST

कंगना रनौत एक बार फिर मुश्किलों में घिर गई हैं। एक्ट्रेस के खिलाफ उत्तर प्रदेश के आगरा में केस दर्ज किया गया है और ये मामला राष्ट्रद्रोह का है। किसान आंदोलन वाली टिप्पणी के चलते कंगना इस बार घिरी हैं।

kangana ranaut- India TV Hindi
कंगना रनौत। Image Source : KANGANARANAUT/INSTAGRAM

राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रमाशंकर शर्मा ने बुधवार को बताया कि किसानों और स्वतंत्रता सेनानियों के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दायर उनकी याचिका पर अब फिर से सुनवाई शुरू हो गई है। यह मामला उनकी पुनर्विचार याचिका दायर करने के बाद दोबारा खोला गया है। यानी एक्ट्रेस पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलेगा।

क्या है पूरा मामला?

एएनआई से बातचीत में एडवोकेट शर्मा ने बताया कि उन्होंने 11 सितंबर 2024 को आगरा की एक स्थानीय अदालत में याचिका दाखिल की थी। इस याचिका में उन्होंने आरोप लगाया था कि कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट साझा किया था, जिसमें किसान समुदाय का अपमान किया गया और महात्मा गांधी सहित स्वतंत्रता सेनानियों के खिलाफ देशद्रोही टिप्पणियां की गईं। शर्मा के अनुसार, अदालत की ओर से कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद न तो कंगना रनौत और न ही उनके किसी प्रतिनिधि की तरफ से कोई जवाब मिला। उन्होंने कहा, 'अदालत ने उन्हें अपना पक्ष रखने का एक और मौका दिया था, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।'

कंगना की ओर से नहीं आया था कोई जवाब

इसके बाद, अदालत ने 9 जनवरी 2025 को आदेश जारी कर पुलिस से कहा कि याचिकाकर्ता द्वारा दी गई शिकायत और सबूतों के आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। शर्मा ने बताया कि उन्होंने सभी आवश्यक दस्तावेज, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य सबूत अदालत में जमा किए थे। हालांकि अभिनेत्री की ओर से जवाब न मिलने और प्रक्रियात्मक देरी के चलते यह याचिका बाद में खारिज कर दी गई। शर्मा ने कहा, 'कंगना रनौत की ओर से कोई उत्तर या कानूनी प्रावधान पेश नहीं किया गया, जिसके कारण अदालत ने मामला बंद कर दिया। लेकिन मैंने इस पर पुनर्विचार याचिका दाखिल की, जिसे अब अदालत ने स्वीकार कर लिया है और सुनवाई फिर से शुरू कर दी गई है।'

फिर होगी सुनवाई

उन्होंने कहा कि उनकी यह याचिका मामले को दोबारा खोलने और आरोपों की गहन न्यायिक जांच सुनिश्चित करने की मांग करती है। शर्मा ने कहा, 'अदालत ने इसे नए सिरे से सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। मुझे उम्मीद है कि न्याय अवश्य मिलेगा।' कंगना रनौत के सोशल मीडिया बयानों को लेकर पहले भी कई बार विवाद उठ चुके हैं। उनके राजनीतिक बयानों और टिप्पणियों ने अक्सर कानूनी और जनमत बहसों को जन्म दिया है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले की अगली सुनवाई आने वाले कुछ हफ्तों में होने की संभावना है।

ANI Input

ये भी पढ़ें: स्कूल ड्रेस में इतरा रही थीं महिमा चौधरी की लाडली, तभी पीछे आकर शख्स ने खींचा फोन, फिर भी दिखाती रहीं क्यूट अदाएं

गुस्से में घर से बाहर आए सनी देओल, निकाली पैपराजी पर भड़ास, बोले- शर्म नहीं आती...तुम्हारे घर में मां-बाप नहीं हैं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन