1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत को चंडीगढ़ में किसानों ने रोका, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिखाया नजारा

कंगना रनौत को चंडीगढ़ में किसानों ने रोका, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिखाया नजारा

 Published : Dec 03, 2021 04:43 pm IST,  Updated : Dec 03, 2021 06:22 pm IST

कंगना रनौत ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करके कहा है कि मॉब ने पूरी तरह से मुझे घेरा हुआ है जो खुद को किसान बता रहे हैं।

कंगना रनौत ने शेयर की फोटो - India TV Hindi
कंगना रनौत Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • कंगना ने कुछ और वीडियो भी शेयर किये हैं जिसमें वो महिलाओं से बात करती दिख रही हैं और महिलाएं उनसे हाथ मिला रही हैं।
  • कंगना ने कहा लोगों ने मुझे इनसे बात ना करने के लिए वॉर्न किया था लेकिन मैंने बात की और प्यार देखिए।

श्री कीरतपुर साहिब के बूंगा साहिब में किसानों ने अभिनेत्री कंगना रनौत के काफिले को घेरा जिसके बाद चंडीगढ़ उना हाईवे पर जाम लग गया। चंडीगढ़ उना हाईवे पर श्री कीरतपुर साहिब के बूंगा साहिब में किसानों ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को घेरा हुआ है और किसान लगातार कंगना रनौत से किसानों से और महिलाओं से माफी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि कंगना हमारी महिलाओं से माफी मांगे फिर यहां से उन्हें जाने देंगे। काफी भारी तादात में किसान इकट्ठा हुए हैं, पुलिस भी पहुंच चुकी है।

कंगना रनौत ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करके कहा है कि मॉब ने पूरी तरह से मुझे घेरा हुआ है जो खुद को किसान बता रहे हैं। कंगना ने कहा कि मेरे पास सिक्योरिटी ना हो तो क्या हो, क्योंकि ये लोग मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यहां पुलिस ना हो तो क्या हो? कंगना ने कुछ और वीडियो भी शेयर किये हैं जिसमें वो महिलाओं से बात करती दिख रही हैं और महिलाएं उनसे हाथ मिला रही हैं। कंगना ने कहा लोगों ने मुझे इनसे बात ना करने के लिए वॉर्न किया था लेकिन मैंने बात की और प्यार देखिए। 

कंगना रनौत ने शेयर की फोटो
Image Source : INSTAGRAMकंगना रनौत

कंगना रनौत
Image Source : INSTAGRAMकंगना रनौत

कंगना ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि वो भीड़ से निकल चुकी हैं और सभी प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है। 

कंगना रनौत
Image Source : INSTAGRAMकंगना रनौत

रिपोर्ट- पुनीत

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन