1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kantara Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'कंतारा' की दहाड़, कमाई पहुंची 400 करोड़ के पार

Kantara Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'कंतारा' की दहाड़, कमाई पहुंची 400 करोड़ के पार

 Published : Nov 22, 2022 06:34 pm IST,  Updated : Nov 22, 2022 06:34 pm IST

Kantara Worldwide Box Office Collection: साउथ की कन्नड़ इंडस्ट्री की फिल्म 'कंतारा' इन दिनों पूरे देश में छाई हुई है। फिल्म हाल ही में हिंदी वर्जन में रिलीज हुई थी जिसके बाद से अब तक यह तगड़ा कलेक्शन कर चुकी है।

Kantara Box Office- India TV Hindi
Kantara Box Office Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: इस पूरे साल में बॉक्स ऑफिस पर साउथ सिनेमा का दबदबा रहा है। 'पुष्पा', 'केजीएफ 2', 'विक्रम' और 'RRR' की सफलता के किस्से थमे ही नहीं थे कि बीते दो महीनों से कन्नड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' बॉक्स ऑफिस पर लगातार छाई हुई है। कन्नड़ इंडस्ट्री की फिल्म 'कंतारा' अपने विजुअल और कहानी के चलते दुनिया भर में तारीफें पा रही है। वहीं अब फिल्म ने कमाई के मामले में एक नया माइल स्टोन खड़ा कर दिया है। ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म ने पूरे दुनिया भर से 400 करोड़ रुपए की कमाई दर्ज कर ली है। 

2 महीने से लगातार चल रहे शोज 

जहां इन दिनों फिल्में एक या दो सप्ताह से ज्यादा थिएटर में नहीं टिकतीं वहीं 'कंतारा' 2 महीने से सिनेमाघरों में दर्शकों को लुभा रही है। फिल्म को रिलीज हुए अब दो महीनों से ज्यादा का वक्त हो चुका है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर 'कांतारा' की आंधी रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 400 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। मेकर्स ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

ऋषभ शेट्टी हैं ऑल राउंडर 

इस फिल्म को साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी ने लिखा और निर्देशित किया है। इतना ही नहीं वही इसमें लीड रोल में भी दिख रहे हैं। वह अपनी एक्टिंग के लिए खूब सराहना बटोर रहे हैं। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तो शुरुआत से ही ट्रेड एनालिस्ट्स के दिलचस्पी का विषय बना हुआ है। 

कहां से हुई कितनी कमाई 

'कांतारा' की कमाई की बात करें तो ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 400.90 करोड़ हो गया है। फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई कर्नाटक में की है, इसके बाद आंध्र और तेलंगाना में फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है। जबकि, ओवरसीज 44.50 करोड़ कमाए है। वहीं, नॉर्थ इंडिया में कांतारा का कलेक्शन कुछ ही दिनों में 100 करोड़ पार कर जाएगा। कांतारा का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन इस तरह है...

कर्नाटक: 168.50 करोड़ रुपए 

आंध्र / तेलंगाना: 60 करोड़ रुपए 
तमिलनाडु: 12.70 करोड़ रुपए 
केरल: 19.20 करोड़ रुपए 
विदेश: 44.50 करोड़ रुपए 
उत्तर भारत: 96 करोड़ रुपए 
कुल कमाई: 400.90 करोड़ रुपए 

क्या है 'कांतारा' में खास 

'कांतारा' की कहानी मूलत: तटीय कर्नाटक में स्थापित है और भूमि की राजनीति और मनुष्य बनाम प्रकृति के मुद्दे से संबंधित है। तटीय कर्नाटक के केराडी में सेट और फिल्माई गई, फिल्म में ऋषभ को एक कंबाला चैंपियन के रूप में दिखाया गया है। 'कंतारा' प्रकृति और मनुष्य के बीच के संबंध को दिखाती है साथ ही एक नाराज देवता की कहानी को भी कहती है। 30 सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म एक एक्शन-थ्रिलर है, जिसे ऋषभ ने लिखा और निर्देशित किया है और विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित है। आईएमडीबी के मुताबिक फिल्म को 9.5/10 की रेटिंग मिली है। 

Box Office पर 2022 रहा Tabu के नाम, दो सबसे बड़ी हिट फिल्मों से जमाया सिक्का

Avatar The Way of Water new trailer: 'अवतार' के नए धांसू ट्रेलर को देख लोगों को याद आया 'गेम ऑफ थ्रोंस', हर सीन में होंगे रोंगटे खड़े

Shahzada Teaser Out: कार्तिक आर्यन ने बर्थडे पर फैंस को दिया सरप्राइज, रिलीज हुआ 'शहजादा' का टीजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन