1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shahzada Teaser Out: कार्तिक आर्यन ने बर्थडे पर फैंस को दिया सरप्राइज, रिलीज हुआ 'शहजादा' का टीजर

Shahzada Teaser Out: कार्तिक आर्यन ने बर्थडे पर फैंस को दिया सरप्राइज, रिलीज हुआ 'शहजादा' का टीजर

 Published : Nov 22, 2022 01:28 pm IST,  Updated : Nov 22, 2022 01:31 pm IST

बॉलीवुड के चॉकलेटी एक्टर Kartik Aaryan आज अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर कार्तिक ने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म 'शहजादा' का टीजर रिलीज किया है।

shehzada teaser- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' का टीजर रिलीज Image Source : YOUTUBE/T-SERIES

Shahzada Teaser: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के बर्थडे के खास मौके पर फिल्म 'Shahzada' के मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज किया है। फिल्म के 1 मिनट की टीजर में 'बंटू' का किरदार निभा रहे Kartik Aaryan का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। Kartik Aaryan ने फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए लिखा, 'जब बात फैमली पे आ जाए तो डिस्कशन नहीं करते... एक्शन करते हैं। जन्मदिन पर गिफ्ट#Shahzada'। फिल्म की टीजर की शुरुआत भी इसी डायलॉग से होती और फिर होती है कार्तिक की हीरो वाली एंट्री।

यह भी पढ़ें: Bholaa Teaser Out: श्रीमद्भगवद्गीता लिए नजर आए अजय देवगन, 'भोला' के धांसू टीजर में त्रिशूल से कर रहे हैं वार

कार्तिक के फेस को रिवील करने से पहले ही उनका एक्शन अवतार देखने को मिल जाता है। टीजर में कार्तिक आर्यन गमझा पहने स्कूटर चलाते भी दिख रहे हैं। वहीं कृति सेनन का ग्लैमरस अवतार भी नजर आ रहा है जिसे देखकर कार्तिक की आंखें भी फटी की फटी रह जाती हैं। फिल्म के टीजर को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। रोहित धवन के डायरेक्शन में बनी 'Shahzada' 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कार्तिक आर्यन की ये फिल्म अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म 'Ala Vaikunthapurramuloo' की हिंदी रीमेक है।

Avatar The Way of Water new trailer: 'अवतार' के नए धांसू ट्रेलर को देख लोगों को याद आया 'गेम ऑफ थ्रोंस', हर सीन में होंगे रोंगटे खड़े

फिल्म 'Shahzada' को टी-सीरीज और अल्लू अरविंद मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 'भूल भुलैया 2' के बाद से कार्तिक आर्यन के पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है। साल 2022 कुछ ही एक्टर्स के लिए लकी साबित हुआ है जिनमें से एक हैं कार्तिक आर्यन। इस साल रिलीज हुई कार्तिक और कियारा की फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े और उम्मीद से ज्यादा कमाई की। आने वाले समय में कार्तिक आर्यन फिल्म 'फ्रेडी' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कार्तिक के साथ अलाया नजर आने वाली हैं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन का नाम फिल्म 'हेरा फेरी 3' से भी जुड़ा है। फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड में बिना गॉडफादर अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

पोर्नोग्राफी केस पर 450 पेज की चार्टशीट हुई दायर, Raj Kundra के वकील ने दिया चौंकाने वाला बयान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन