1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर के बच्चों की बर्थडे पार्टी में छाए स्टार किड्स, जेह और तैमूर का दिखा अलग स्वैग

करण जौहर के बच्चों की बर्थडे पार्टी में छाए स्टार किड्स, जेह और तैमूर का दिखा अलग स्वैग

 Published : Feb 04, 2024 08:09 am IST,  Updated : Feb 04, 2024 08:18 am IST

करण जौहर के बच्चें यश और रूही की बर्थडे पार्टी में स्टार्स अपने बच्चों के साथ नजर आए तो कुछ अपने स्टाइल अदंजा में परिवार के संग दिखाई दिए। वहीं करीना कपूर के बेटे तैमूर और जेह को भी पार्टी के दौरान देखा गया।

karan johar children yash and ruhi birthday party abram taimur jeh star kids spotted- India TV Hindi
करण जौहर के बच्चों की बर्थडे में छाए स्टार किड्स Image Source : INSTAGRAM

फेमस फिल्म मेकर करण जौहर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपर हिट फिल्में देने वाले करण जौहर उर्फ केजो ने हाल ही में अपने दोनों बच्चे यश और रूही का 6वां जन्मदिन मनाया। बच्चों की बर्थडे पार्टी में सभी बड़े सेलेब्स को इनवाइट किया। पार्टी में बी टाउन के कपल अपने परिवार और बच्चों के संग स्पॉट किए गए। बर्थडे पार्टी में गौरी खान बेटे अबराम तो वहीं शिल्पा शेट्टी अपने दोनों बच्चों के साथ बर्थडे पार्टी में पहुंचीं। सोशल मीडिया पर करण जौहर के बच्चों की बर्थडे पार्टी की वीडियोज और फोटोज वायरल हो रही है।

करण जौहर के बच्चों की पार्टी में छाए सितारे

यश और रूही की बर्थडे पार्टी के सामने आए वीडियोज में स्टार किड्स का अलग ही लुक और स्टाइल देखने को मिल रहा है। करीना-सैफ के बच्चे तैमूर-जेह, जेनेलिया-रितेश के दोनों बेटे, शिल्पा शेट्टी बी अपने दोनों बच्चों के साथ पार्टी में नजर आईं। वहीं आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी और बेटी के साथ नजर आए। इस जश्न में रानी मुखर्जी का जरा हटके लुक देखने को मिला। करण का अपने बच्चों की बर्थडे पार्टी में डैशिंग लुक देखने को मिला। फिल्म मेकर ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ था। 

यहां देखें फोटो-वीडियो-

जेह और तैमूर का दिखा स्वैग

बर्थडे पार्टी में करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटों जेह और तैमूर का हमेशा की तरह अलग अंदाज देखने को मिला। वहीं इस पार्टी में स्टार किड्स को खूब मस्ती करते भी देखा गया। नेहा धूपिया और अंगद बेदी अपने बच्चों के साथ पार्टी में पहुंचे। पार्टी से निकलते वक्त जेह और तैमूर के हाथ में रिटर्न गिफ्ट और गुब्बारे लिए देखा गया। पार्टी से निकलते वक्त गौरी को भी उनके बेटे के साथ देखा गया।

करण जौहर का वर्कफ्रंट

बॉलीवुड के सबसे फेमस फिल्म मेकर्स में से एक करण जौहर हैं। हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में भी बने रहते हैं। करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म मेकर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' हिट हुई। करण जौहर को आखिरी बार 'कॉफी विद करण 8' को होस्ट देखा गया।

ये भी पढ़ें:

चिरंजीवी की पार्टी में पहुंचे तेलंगाना सीएम, इस खास मौके के लिए रखा गया जश्न

पद्मश्री सम्मानित दिग्गज अभिनेता साधु मेहर का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

महादेव बन छाए अक्षय कुमार ने गाया 'शंभू' गाना, जानें कब होगा रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन