1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महादेव बन छाए अक्षय कुमार ने गाया 'शंभू' गाना, जानें कब होगा रिलीज

महादेव बन छाए अक्षय कुमार ने गाया 'शंभू' गाना, जानें कब होगा रिलीज

 Published : Feb 03, 2024 12:18 pm IST,  Updated : Feb 03, 2024 01:12 pm IST

अक्षय कुमार का एक नया म्यूजिक वीडियो आने वाला है जो भगवान शिव पर बेस्ड होने वाला है। अक्षय कुमार ने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए अपना शिव अवतार के साथ गाने 'शंभू' का पहला लुक शेयर किया है।

Akshay Kumar sings song shambhu release on 5 february- India TV Hindi
अक्षय कुमार ने गाया 'शंभू' गाना Image Source : INSTAGRAM

अक्षय कुमार फिल्मों के अलावा म्यूजिक वीडियोज के लिए भी हमेशा तारीफें बटोरते रहते हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह हमेशा अपने फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अपडेट शेयर करते रहते हैं। इन सबके बीच अक्षय कुमार का एक नया म्यूजिक वीडियो आने वाला है जो भगवान शिव पर बेस्ड होने वाला है। एक्टर अक्षय कुमार ने अपने शिव अवतार के साथ गाने 'शंभू' का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए पहला लुक शेयर किया है।

महादेव बन छाए अक्षय कुमार

इस बार अक्षय कुमार कोई रोमांटिक नहीं बल्कि भक्ति से भरे गाने में नजर आने वाले हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो 'शंभू' का टीजर जारी किया है। अक्षय कुमार के 'शंभू' म्यूजिक वीडियोज के मोशन पोस्टर को बहुत पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों को अक्षय का शिव अवतार बहुत पसंद आ रहा है। फिल्म 'ओएमजी 2' के बाद एक बार फिर भगवान शिव के रूप में अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। 

यहां देंखें टीजर-

'शंभू' गाना इस दिन होगा रिलीज

अक्षय कुमार का महादेव लुक और 'शंभू' का मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस टीजर में आप एक्टर का विकराल तो कभी खुशमिजाज 'शंभू' अवतार देखने वाले हो। अक्षय ने अपने इस लुक से फैंस का दिल जीत लिया है। लोगों को उनके इस म्यूजिक वीडियो के रिलीज होने का इंतजार है। इस बार महाशिवरात्रि 2024 में ये गाना धूम मचाने वाला है। यह गाना 5 फरवरी 2024 को रिलीज किया जाएगा।

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। उनके पास पाइपलाइन में 'स्काई फोर्स', 'सिंघम अगेन', 'वेलकम टू द जंगल', 'हेरा फेरी 3' और 'वेदत मराठे वीर दौडले सात' भी हैं।

ये भी पढ़ें:

शाहिद कपूर का डीपफेक वीडियो पर आया रिएक्शन, बोले- 'एआई पर दोष लगा रहे हैं...'

नहीं रहे हॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्ल वेदर्स, खेल जगत से भी था नाता

आमिर खान ने दिखाई दरियादिली, फैंस के लिए किया कुछ ऐसा कि होने लगी वाहवाही

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन