1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. नहीं रहे हॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्ल वेदर्स, खेल जगत से भी था नाता

नहीं रहे हॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्ल वेदर्स, खेल जगत से भी था नाता

 Published : Feb 03, 2024 09:23 am IST,  Updated : Feb 03, 2024 09:50 am IST

'रॉकी' और 'द मंडलोरियन' जैसी कई फिल्मों में अपने शानदार किरदार से लोगों का दिल जीतने वाले कार्ल वेदर्स का निधन हो गया। वह एक्स NFL linebacker प्लेर भी रह चुके थे। हॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्ल वेदर्स ने 76 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

Carl Weathers dies at age 76- India TV Hindi
कार्ल वेदर्स का हुआ निधन Image Source : INSTAGRAM

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर भी हलचल मच गई है। हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कार्ल वेदर्स का निधन हो गया। वह दुनिया भर में अपने दमदार किरदार के लिए पॉपुलर थे। 'रॉकी', 'प्रीडेटर' और 'द मंडलोरियन' में अपने लीड रोल से सभी का दिल जीत लिया था। भारत में भी कार्ल वेदर्स की तगड़ी फैन फॉलोइंग को मिली। हॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्ल वेदर्स ने 76 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर एक स्पोर्ट्स प्लेयर भी थे।

कार्ल वेदर्स का निधन

हॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता का कार्ल वेदर्स का गुरुवार को निधन हो गया। एक्टर के मौत की पुष्टि उनके मैनेजर ने की। उनके मैनेजर मैट ल्यूबर के अनुसार कार्ल वेदर्स का निधन उनके घर में हुआ। हालांकि उनकी मौत कारण अभी तक पता नहीं चला है। कार्ल वेदर्स का न सिर्फ फिल्म और टेलीविजन जगत में बल्कि उनका खेल जगत में भी बड़ा योगदान रहा है, जिसके चलते उन्हें दुनिया भर के लोग जानते हैं।

कार्ल वेदर्स का खेल जगत से था नाता

कार्ल वेदर्स ने अपने काम से दर्शकों के दिलो में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। 'रॉकी' में काम करने से पहले वह एक फुटबॉल खिलाड़ी थे और उनको बॉक्सिंग का कोई अनुभव नहीं था। एक्टर को 'रॉकी' में अपोलो क्रीड के रोल के लिए सिलेक्ट किया गया था। इसके बाद उन्होंने ऑस्कर विजेता फिल्म 'रॉकी' के तीन सीक्वल में देखा गया था। वहीं कार्ल वेदर्स के मौत की खबर सुन फिल्म इंडस्ट्री को ही नहीं उनके फैंस को भी जबरदस्त झटका लगा है।

कार्ल वेदर्स का करियर

'रॉकी' के अलावा उन्होंने ने 'स्टार वार्स','स्पिनऑफ', 'द मांडलोरियन' और 1987 की साइंस फिक्शन हॉरर फिल्म 'प्रीडेटर' में लीड रोल प्ले किया था। वेदर्स को 'रॉकी' फिल्म से खूब नेम फेम मिला था। 'हैप्पी गिलमोर' में एक हाथ वाले गोल्फ कोच के रूप में एडम सैंडलर के अपोजिट रोल प्ले किया। कार्ल वेदर्स अपने 50 साल के स्क्रीन करियर के दौरान 75 से अधिक फिल्मों और टीवी शो में दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें:

आमिर खान ने दिखाई दरियादिली, फैंस के लिए किया कुछ ऐसा कि होने लगी वाहवाही

ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' ने घटती कमाई के बावजूद मारी बाजी, इतने करोड़ का किया कलेक्शन

मनोज बाजपेयी ने इस एक्टर की जमकर तारीफ की, बोले- इंडस्ट्री में इन से अच्छा कोई नहीं...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन