1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनोज बाजपेयी ने इस एक्टर की जमकर तारीफ की, बोले- इंडस्ट्री में इन से अच्छा कोई नहीं...

मनोज बाजपेयी ने इस एक्टर की जमकर तारीफ की, बोले- इंडस्ट्री में इन से अच्छा कोई नहीं...

 Published : Feb 03, 2024 07:08 am IST,  Updated : Feb 03, 2024 07:08 am IST

मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी सीरीज को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। एक इवेंट के दौरान मनोज बाजपेयी को कार्तिक आर्यन की जमकर तारीफ करते देखा गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

manoj bajpayee praises kartik aaryan- India TV Hindi
मनोज बाजपेयी ने कार्तिक आर्यन की जमकर तारीफ Image Source : INSTAGRAM

मनोज बाजपेयी हमेशा अपने अलग-अलग किरदार के लिए फैंस के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'किलर सूप' रिलीज हुई थी, जिसे लोगों से अच्छे रिस्पांस मिल रहे हैं। दूसरी ओर कार्तिक आर्यन फिल्म इंडस्ट्री में अपने शानदार काम के कारण लाइमलाइट में बने रहते हैं। हला ही में एक अवार्ड शो में भाग लिया जहां उन्हें 'सत्यप्रेम की कथा' में सत्तू के किरदार के लिए सबेस्ट एक्टर अवार्ड मिला था। वहीं इस अवॉर्ड फंक्शन में मनोज बाजपेयी ने एक्टर कार्तिक आर्यन की जमकर तारीफ की है। सोशल मीडिया पर दोनों का ये प्यारा सा वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

मनोज बाजपेयी ने कार्तिक आर्यन की तारीफ

कार्तिक आर्यन के अलावा मनोज बाजपेयी को एक पुरस्कार मिला तो उन्होंने पुरस्कार लेते समय अपने फेवरेट एक्टर कार्तिक आर्यन को स्टेज पर बुलकर उनकी तारीफ की। 'द फैमिली मैन' अभिनेता ने कार्तिक को मंच पर बुलाया और उन्हें इंडस्ट्री के आउटसाइडर होने के बाद भी बेहतरीन एक्टर का सच्चा प्रतिनिधि बताया और पुरस्कार भी अपने हाथों से दिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो-

कार्तिक इंस्पिरेशन हैं मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी को वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि 'कार्तिक अपनी आंखों में सपने लेकर आने वाले सभी लोगों के लिए इंस्पिरेशन हैं और वह अपने काम के प्रति बहुत डेडिकेटेड हैं। इसलिए निर्देशक द्वारा धन्यवाद देने से पहले मैं आपको और आप जैसे सभी अभिनेताओं को धन्यवाद देता हूं जो इतना साहस जुटा रहे हैं। इंडस्ट्री से कोई नाता न होने के बाद भी फिल्म इंडस्ट्री में इतना अच्छा काम करते रहना सराहनीय है।'

कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट

कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म 'आशिकी 3' और 'चंदू चैंपियन' को लेकर भी दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों फिल्मों को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। कार्तिक 'चंदू चैम्पियन' में भारतीय सेना के एक जवान की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी'के तीसरे पार्ट 'आशिकी 3' में नजर आने वाले हैं। अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म को टी-सीरीज प्रोड्यूस करने वाली है।

ये भी पढ़ें:

शाहिद कपूर 'तेरी बातों में ऐसा...' ही नहीं इन फिल्मों में भी अपने जबरदस्त डांस से लोगों को बना चुके हैं दीवाना

अक्षरा सिंह के इवेंट में हुआ भयंकर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें वीडियो

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना रनौत को दिया तगड़ा झटका, इस दिग्गज गीतकार से जुड़ा है पूरा मामला

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन