1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. अक्षरा सिंह के इवेंट में हुआ भयंकर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें वीडियो

अक्षरा सिंह के इवेंट में हुआ भयंकर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें वीडियो

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Feb 02, 2024 06:32 pm IST,  Updated : Feb 02, 2024 06:32 pm IST

अक्षरा सिंह के भोजपुरी नाइट महोत्सव में जबरदस्त बवाल हुआ। कार्यक्रम शुरू होने के कुछ देर बाद ही भीड़ ने अपना आपा खो दिया, जिसके चलते पुलिस को लाठीचार्ज करने का फैसला करना पड़ा। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

अक्षरा सिंह के इवेंट...- India TV Hindi
अक्षरा सिंह के इवेंट में हुआ भयंकर बवाल Image Source : X

भोजपुरी क्वीन के नाम से पॉपुलर अक्षरा सिंह रियेलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस कुछ दिनों से अपने लाइव शो में हो रहे बवाल के कारण सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अक्षरा सिंह के भोजपुरी नाइट में उन्हें देखने-सुनने के लिए हजारों लोग महोत्सव में पहुंचे थे। जहां अक्षरा सिंह के इवेंट में जबरदस्त और भयंकर बवाल देखने को मिला। गुरुवार को यूपी के सिद्धार्थनगर में जब उनका शो शुरु हुआ तो भोजपुरी क्वीन उर्फ अक्षरा को देखने और उनसे मिलने के लिए हजारों की भीड़ इकट्ठी हो गई थी। शो के दौरान दर्शकों ने बेकाबू होकर सैकड़ों कुर्सियां तोड़ डाली और जमकर हंगामा हुआ।

अक्षरा सिंह के इवेंट में हुआ बवाल

अक्षरा सिंह को देखने के लिए भीड़ देखते ही देखते बेकाबू हो गई। भोजपुरी एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग-सिंगिंग के लिए देशभर में फेमस हैं। दिन पर दिन एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है। अक्षरा सिंह हर लाइव शोज में हजारों की संख्या में फैंस की भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में कई बार हालात इतने बेकाबू हो जाते हैं कि पुलिस को न चाहते हुए भी सख्त कदम उठाने पड़ते हैं। वहीं अक्षरा सिंह के उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक इवेंट में परफॉर्म के दौरान बहुत बवाल हुआ है।

यहां देखें वीडियो-

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

शो के दौरान भीड़ ने बेकाबू होकर हंगामा करना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे हालात इतनी बेकाबू हो गई कि पुलिस को भीड़ को शांत कराने के लिए लाठीचार्ज तक करना का फैसला लेना पड़ा। बता दें कि उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में चल रहे पांच दिवसीय भोजपुरी महोत्सव 2024 के अंतिम दिन भोजपुरी नाइट में परफॉर्म करने पहुंची थीं।

अक्षरा सिंह के बारे में

हालांकि, स्थिति को बिगड़ता देख अक्षरा सिंह ने शांति व्यवस्था बनाए जाने की अपील की। भोजपुरी फिल्मों की सुपर ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह हमेशा किसी न किसी वजह से खबरों में बनी रहती है।

ये भी पढ़ें:

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना रनौत को दिया तगड़ा झटका, इस दिग्गज गीतकार से जुड़ा है पूरा मामला

YRKKH में अभिरा होगी हादसे का शिकार, अरमान को लगा 440 वोल्ट का झटका

शहनाज गिल का क्या है वैलेंटाइन 2024 का प्लान, वीडियो शेयर बताई दिल में छिपी बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन