1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्टेज पर करण जौहर ने टिप टिप बरसा पानी पर दिखाए ऐसे डांस मूव्स कि हर कोई रह गया हैरान

स्टेज पर करण जौहर ने टिप टिप बरसा पानी पर दिखाए ऐसे डांस मूव्स कि हर कोई रह गया हैरान

 Published : Jan 07, 2022 07:34 am IST,  Updated : Jan 07, 2022 07:53 am IST

हाल ही में कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में करण टिप टिप बरसा पानी पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

 करण जौहर ने टिप टिप...- India TV Hindi
 करण जौहर ने टिप टिप बरसा पानी पर किया डांस Image Source : INST/KARANJOHAR

दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर अपने अतरंगी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कभी अपने कपड़ों तो कभी अपनी बातों को लेकर वो सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर करण जौहर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वो अपने डांस मूव्स के चलते सुर्खियों में आए हैं। 22 जनवरी से कलर्स टीवी का नया शो 'हुनरबाज' शुरू होने वाला है। शो शुरू होने से पहले ही उसके प्रोमो ने लोगों का दिल जीत लिया है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

सनी लियोनी बेटी का हाथ ना पकड़ने को लेकर हुईं ट्रोल, पति डेनियल ने कहा- वो हमारे घर की प्रिसेंज है

हाल ही में कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में करण टिप टिप बरसा पानी पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो में  मिथुन चक्रवर्ती और परिणीति चोपड़ा भी बतौर जज दिखाई दे रहे हैं।

महेश बाबू हुए कोविड पॉजिटिव, हल्के लक्षणों के साथ होम आइसोलेशन में हैं सुपरस्टार

प्रोमो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरा एपिसोड कितना धमाकेदार होगा। शो के नये प्रोमो में करण जौहर कंटेस्टेंट रोहित के साथ सिजलिंग परफॉर्मेंस देते दिखाई दे रहे हैं। रोहित कहते हैं कि प्लीज मेरी तरफ मत देखिये रोमांटिक होकर पप्पी निकल सकती है मेरी। इसपर करण जौहर कहते हैं कि मुझे देख कर आपको कुछ-कुछ होता है। थोड़ी देर बाद करण जौहर रोहित ठाकुर के साथ स्टेज पर खड़े दिखाई देते हैं।

स्टेज पर आते ही करण जौहर रोहित ठाकुर ने अपने डांस मूव्स से सभी को हैरान कर दिया। ये परफॉर्मेंस काफी हॉट नजर आ रही है। परफॉर्मेंस के बीच मिथुन चक्रवर्ती और परिणीति चोपड़ा ठहाके लगाते दिख रहे हैं। एक कंटेस्टेंट के साथ करण जौहर की परफॉर्मेंस ने दिन बना दिया। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

आपको बता दें कलर्स टीवी का नया शो बिग बॉस 15 को रिपलेस करेगा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन