1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटों को लेकर लियोनेल मेस्सी से मिलने पहुंचीं करीना, तैमूर की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, खिल उठा जेह का चेहरा

बेटों को लेकर लियोनेल मेस्सी से मिलने पहुंचीं करीना, तैमूर की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, खिल उठा जेह का चेहरा

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 14, 2025 11:26 pm IST,  Updated : Dec 14, 2025 11:26 pm IST

शाहरुख खान ने शनिवार को अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी से मुलाकात की थी, सुपरस्टार अपने बेटे अबराम के साथ उनसे मिलने पहुंचे। और अब करीना कपूर खान भी अपने बेटों के साथ फुटबॉल के किंग से मिलने पहुंचीं।

kareena kapoor- India TV Hindi
बेटों के साथ लियोनेल मेस्सी से मिलीं करीना। Image Source : INSTAGRAM/@ARGENTINAFANSKERALAA_

अर्जेंटीना के फुटबॉल दिग्गज लियोनेल मेस्सी अपने मोस्ट अवेटेड GOAT इंडिया टूर 2025 के साथ आगे बढ़ रहे हैं और बॉलीवुड सितारे इस ग्लोबल आइकन से मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। कोलकाता में शाहरुख खान और मेस्सी के बीच हुई चर्चित मुलाकात के बाद, एक और मशहूर भारतीय अभिनेत्री, करीना कपूर खान मेस्सी के मुंबई में दौरे के दौरान महान फुटबॉलर से मिलने पहुंचीं। इस दौरान करीना के साथ उनके दोनों बेटे तैमूर अली खान और जेह अली खान भी मिलने पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस का कहना है कि जहां तैमूर शांत स्वभाव के हैं तो वहीं जेह तूफान हैं।

फुटबॉल दिग्गज को देखते ही खिल उठे तैमूर-जेह के चेहरे

जैसे ही करीना अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह को लेकर मेस्सी से मिलने पहुंचीं। इस दौरान जैसे ही दोनों बच्चे मेस्सी को देखते हैं, वह एक्साइटेड हो जाते हैं, जिसके चलते करीना को दोनों बच्चों को संभालना पड़ता है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तैमूर और जेह को टुकुर-टुकुर मेस्सी की ओर निहारते देखा जा सकता है। दोनों के चेहरे पर मेस्सी से मिलने की खुशी साफ देखी जा सकती है। करीना के बेटे फुटबॉल प्लेयर के बहुत बड़े फैन हैं, इसीलिए वह उनके जैसी जर्सी पहनकर उनसे मिलने पहुंचे थे।

GOAT इंडिया टूर के चलते मुंबई में हैं मेस्सी

बता दें, GOAT इंडिया टूर 2025 के लिए लियोनेल मेस्सी मुंबई पहुंचे हैं, जिसके चलते कई बड़े सितारे उनसे मिलने पहुंचे। शिल्पा शेट्टी भी अपने बेटे अयान के साथ मेस्सी से मिलने पहुंची तो वहीं अजय देवगन भी अपने बेटे और भांजे के साथ मेस्सी से मिले। टाइगर श्रॉफ सहित अन्य सितारों को भी स्पॉट किया गया, लेकिन सारी लाइमलाइट करीना के बेटे जेह बटोर ले गए जो यहां से वहां भागते फिर रहे थे।

करीना के साथ मेस्सी से मिले जेह और तैमूर

सोशल मीडिया पर करीना और उनके बेटों जेह और तैमूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें लियोनेल मेस्सी से मिलते देखा जा सकता है। वीडियो में करीना कपूर कैमल ब्राउन ड्रेस में नजर आईं, जिसमें वह बॉस लेडी वाइब दे रही थीं। वहीं उनके दोनों बच्चे मेस्सी जैसी जर्सी में दिखाई दिए। इस दौरान बेबो ने तैमूर और जेह को लगातार पकड़कर रखा था, क्योंकि वह बार-बार फुटबॉलर के पास जा रहे थे। जैसे ही फोटो सेशन खत्म हुआ, करीना दोनों को पकड़कर आगे बढ़ने लगीं। तैमूर तो करीना के साथ आगे बढ़ गए, लेकिन जेह मेस्सी के पास जाने लगे, ऐसे में करीना को जेह का हाथ पकड़कर खींचना पड़ा। ये देखकर नेटिजंस की भी हंसी छूट गई।

ये भी पढ़ेंः 'शाका लाका बूम बूम' का संजू याद है? पेंसिल से मैजिक करने वाला लड़का अब बनने वाला है पापा, दी गुडन्यूज

लॉलीवुड की इस आइटम गर्ल का दीवाना था दाऊद इब्राहिम, बनना चाहती थी प्रधानमंत्री, ऐश्वर्या राय ने किया था रिप्लेस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन