1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'शाका लाका बूम बूम' का संजू याद है? पेंसिल से मैजिक करने वाला लड़का अब बनने वाला है पापा, दी गुडन्यूज

'शाका लाका बूम बूम' का संजू याद है? पेंसिल से मैजिक करने वाला लड़का अब बनने वाला है पापा, दी गुडन्यूज

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 14, 2025 07:01 pm IST,  Updated : Dec 14, 2025 07:01 pm IST

टीवी पर एक पेंसिल से मैजिक करके हर चीज सामने लाकर खड़ा कर देने वाला संजू याद है? टीवी पर ये किरदार किंशुक वैद्य ने निभाया था, जो अब 34 साल के हो चुके हैं और जल्दी ही पापा बनने वाले हैं। किंशुक ने खुद ये गुडन्यूज फैंस के साथ साझा की है।

kinshuk vaidya- India TV Hindi
किंशुक वैद्य। Image Source : SCREEN GRAB JIOHOTSTAR

क्या आपको वह क्यूट लड़का याद है, जो एक पेंसिल से जादू करके सारी चीजें सामने लाकर खड़ा कर देता था? जी हां, हम 'शाका लाका बूम बूम' के संजू की बात कर रहे हैं। साल 2000 में आए इस फैंटसी शो में किंशुक वैद्य ने संजू नाम के लड़के का किरदार निभाया था, जिसके हाथ एक ऐसी जादूई पेंसिल लगती है, जिससे वह जो भी बनाता है वो उसके हाथ में आ जाती है। शाका लाका बूम बूम फेम किंशुक वैद्य अब 34 साल के हो चुके हैं और सालभर पहले ही शादी के बंधन में बंधे थे। अब एक्टर ने एक और गुड न्यूज फैंस के साथ साझा की है। सालभर पहले शादी के बंधन में बंधे किंशुक वैद्य पापा बनने वाले हैं और उन्होंने हाल ही में ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है।

पापा बनने वाले हैं किंशुक वैद्य

किंशुक वैद्य 2024 में ही दीक्षा नागपा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे और अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि जल्दी ही वह माता-पिता बनने वाले हैं। किंशुक ने पत्नी दीक्षा के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों के हाथ में बच्चे के जूते दिखाई दे रहे हैं। कपल ने ये फोटो शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है, जिसे देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। कई ने कमेंट करते हुए कपल को इस गुडन्यूज के लिए बधाई भी दी है।

नए चरण में कदम रख रहे किंशुक और दीक्षा

किंशुक ने ये पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'जिंदगी के एक नए चरण में कदम रखते हुए... हमारी लव स्टोरी और भी मिठास भरी हो गई है। बेबी जल्दी आने वाला है, मैं पापा बनने वाला हूं।' यूजर किंशुक और दीक्षा के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कपल को बधाई दे रहे हैं। एक ने कमेंट में लिखा- 'आप दोनों को बधाई, न्यू मॉमी और पापा।' एक और लिखता है- 'पता नहीं क्यों, पर इस गुडन्यूज से मैं बहुत खुश हूं और खुद भी बच्चे की तरह खिलखिला रही हूं। मैं आपके लिए बहुत खुश हूं।' एक ने लिखा- 'बहुत-बहुत बधाई, आप दोनों की जिंदगी खुशियों से भरी रहे।'

किंशुक और दीक्षा की लव स्टोरी

किंशुक और दीक्षा की प्रेम कहानी की शुरुआत दोस्ती से हुई थी। दीक्षा एक कोरियोग्राफर हैं और उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में बतौर कोरियाग्राफर काम किया है। इसी बीच उनकी मुलाकात किंशुक वैद्य से हुई, दोनों में दोस्ती हुई और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। 2024 में दोनों ने शादी का फैसला लिया और अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में अलीबाग में शादी के बंधन में बंध गए। अब कपल ने फैंस के साथ एक और गुड न्यूज शेयर की है और बताया है कि वह जल्दी ही मां-पापा बनने वाले हैं, जिसे लेकर इनके फैंस बेहद खुश हैं।

ये भी पढ़ेंः मुंह के कैंसर को मात दे चुकी एक्टर की पत्नी, मौत के करीब होकर भी संवारा पति का करियर, गहने-घर बेचकर बनाया हीरो

लॉलीवुड की इस आइटम गर्ल का दीवाना था दाऊद इब्राहिम, बनना चाहती थी प्रधानमंत्री, ऐश्वर्या राय ने किया था रिप्लेस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन