1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 वर्ल्ड कप में नहीं मिला मौका, अब शुभमन गिल ने बताया अगला लक्ष्य, फोकस एक और ICC ट्रॉफी पर

टी20 वर्ल्ड कप में नहीं मिला मौका, अब शुभमन गिल ने बताया अगला लक्ष्य, फोकस एक और ICC ट्रॉफी पर

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 16, 2026 10:22 am IST,  Updated : Mar 16, 2026 10:22 am IST

टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतना उनकी टीम का सबसे बड़ा लक्ष्य है। शुभमन को हाल ही में समाप्त हुए टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका नहीं मिला था।

Shubman Gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : AP

Shubman Gill: भारत के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने का मौका नहीं मिला था। खराब फॉर्म की वजह से गिल को टी20 वर्ल्ड कप की टीम से बाहर कर दिया गया था। इस बीच अब शुभमन गिल ने बताया है कि उनका फोकस अब वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर है। उनका गोल यही है कि वह टीम इंडिया के लिए आने वाले समय में और भी वर्ल्ड कप जीतें। इससे पहले 2023 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी लेकिन खिताबी मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

BCCI नमन अवॉर्ड के दौरान शुभमन गिल ने बताया अपना लक्ष्य

बीसीसीआई नमन अवॉर्ड के दौरान 'स्टार स्पोर्ट्स' पर जब गिल से पूछा गया कि क्या वे अगले वनडे वर्ल्ड कप के बारे में सोचते हैं, तो उन्होंने कहा कि बिल्कुल मैं सोचता हूं। यही हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हमें लगा था कि पिछली बार जब हम भारत में खेले गए वर्ल्ड कप के फाइनल में थे तो हम जीत के बेहद करीब पहुंच गए थे। अब साउथ अफ्रीका में हमें इसे जीतने का एक और मौका मिल रहा है जो हमारे लिए एक शानदार मौका होगा।

2013 चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर शुभमन गिल ने क्या कहा?

गिल ने इस दौरान अपने सफर को भी याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे वह 2013 में एक स्कूली बच्चे के रूप में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में भारत की जीत को टीवी पर देख रहे थे और 2025 में खुद उसी ट्रॉफी को उठाने के करीब पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर 2013 में एक बच्चे के रूप में उसे देखना खास था। मेरे सभी आयडल विराट भाई, रोहित भाई, ऐश भाई और माही भाई को स्क्रीन पर देखना और इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में जीतते देखना बहुत ही खास एहसास था।

12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीतना हमेशा बहुत खास रहेगा- गिल

बचपन में आप भी उस एहसास को दोहराने का सपना देखते हैं। जब आप देश के लिए खेलने के बारे में सोचते हैं, तो आप अपने देश के लिए आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना देखते हैं, और यही वे पल होते हैं जिनका आप सच में सपना देखते हैं। उनमें से एक को हासिल कर पाना, जाहिर है, एक सपने जैसा लगा, और यह हम सभी के लिए एक बहुत बड़ा पल था। मुझे लगता है कि लगभग 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीतना हमेशा बहुत खास रहेगा।

यह भी पढ़ें

पहला टी20 हारने के बाद कीवी टीम को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी पूरी सीरीज से हो गया बाहर

बांग्लादेश वर्सेस पाकिस्तान तीसरे वनडे में जमकर हुआ बवाल, नाहिद राणा ने पाक बल्लेबाज के साथ की बदतमीजी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल