1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर के छोटे लाडले ने कैमरे के सामने की ऐसी हरकत, लोगों को याद आया तैमूर का वायरल वीडियो

करीना कपूर के छोटे लाडले ने कैमरे के सामने की ऐसी हरकत, लोगों को याद आया तैमूर का वायरल वीडियो

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 23, 2024 09:45 am IST,  Updated : Sep 23, 2024 09:45 am IST

करीना कपूर और सैफ अली खान के दोनों ही बेटे तैमूर और जेह काफी क्यूट हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। करीना कपूर हाल में ही इनके साथ स्पॉट की गईं। इसी दौरान करीना कपूर के छोटे लाडले ने पैप्स के कैमरों के आगे कुछ ऐसा किया किय तैमूर का एक पुराना वीडियो लोगों को याद आ गया।

Kareena Kapoor Son jeh taimur- India TV Hindi
तैमूर, जेह और करीना कपूर। Image Source : INSTAGRAM

एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड के पावर कपल हैं। दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद है। दोनों अक्सर साथ में फैमिली टाइम बिताते हुए स्पॉट भी किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर इनके फैमिली वेकेशन से लेकर रेस्टोरेंट आउटिंग तक की तस्वीरें और वीडियो छाए रहते हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान दो बेबी बॉय्ज के पेरेंट्स हैं। दोनों के साथ इनके बेटे तैमूर और जेह भी नजर आते हैं। दोनों बॉलीवुड सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स में शुमार हैं और इनकी भी अभी से ही काफी फैन फॉलोइंग है। दोनों अपनी क्यूटनेस और नटखट अंदाज को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इनके वीडियोज बार-बार देखे जाते हैं। हाल में भी इनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी फैमिली एक साथ नजर आ रही है, लेकिन इसमें जो शख्स सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है वो कोई और नहीं बल्कि करीना कपूर के छोटे बेटे जेह हैं। 

जब जेह को आया गुस्सा

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि करीना कपूर, सैफ अली खान और उनके दोनों बेटे एक साथ घर से बाहर आते हैं। सैफ आगे-आगे निकलते हैं और उनसे बात करते हुए तैमूर भी पीछे-पीछे जाते हैं। तैमूर और जेह एक-जैसे कपड़ों में नजर आ रहे हैं। करीना के साथ चलते हुए जेह अचानक ही पैपराजी पर भड़क जाते हैं। गुस्से से पीछे मुड़कर वो कहते हैं, 'हे, डोन्ट टेक इट (हे, ऐसा मत करो)।' इसके बाद करीना उनका हाथ पकड़कर उन्हें आगे लेकर जाती हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। इंस्टा यूजर्स का एक तबका ऐसा है जिसका कहना है कि इस तरह से पैपराजी का बच्चों की तस्वीरें खींचना गलत है, वहीं कई लोग ऐसे हैं जो कह रहे हैं कि करीना का बेटा काफी शरारती है। वहीं कुछ लोगों को तो तैमूर का एक पुराना वीडियो याद आ गया है, जिसमें उन्हें भी जेह की तरह ही गुस्सा आया था।

यहां देखें वीडियो

वायरल हुआ था तैमूर का ये वीडियो

तैमूर के जिस वीडियो की बात हो रही है, वो दो साल पुराना है। इस वीडियो में करीना कपूर के दोनों ही बच्चे घर के बाहर खेल रहे होते हैं और पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक कर रहे होते हैं। जेह को टॉय कार में बैठे देखा जा सकता है। इसी बीच तैमूर भड़क जाते हैं और पैपराजी पर अपना गुस्सा निकाल देते हैं। उनकी मां करीना कपूर उन्हें रोकती हैं। तैमूर फोटो खींचने से मना करते हैं। वो बार-बार 'बंद कर दादा' कहते हैं। फिर अंत में गुस्से से बंद करो भी चिल्लाते हैं। लोगों अब जेह की हरकत देखने के बाद तैमूर के इसी वाले वीडियो की याद आ रही है। ये वीडियो भी काफी वायरल हुआ था और लोगों ने खूब अटपटे कमेंट्स किए थे।   

यहां देखें वीडियो

इन फिल्मों में नजर आएंगे सैफ और करीना

बता दें, करीना कपूर जल्द ही 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी। वहीं सैफ अली खान 'देवरा' में नजर आने वाले हैं। करीना कपूर आखिरी बार 'द बकिंघम मर्डर्स' में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्हें 'क्रू' में भी देखा गया। उनकी दोनों ही परफॉर्मेंस की खूब सराहना हुई। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन