1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर इस 'धुरंधर' स्टार के पीछे थीं पागलों की तरह दीवानी, कभी बहन करिश्मा से जुड़ा था एक्टर का रिश्ता, बेबो को लगता था क्यूट

करीना कपूर इस 'धुरंधर' स्टार के पीछे थीं पागलों की तरह दीवानी, कभी बहन करिश्मा से जुड़ा था एक्टर का रिश्ता, बेबो को लगता था क्यूट

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 10, 2025 02:01 pm IST,  Updated : Dec 10, 2025 02:01 pm IST

'धुरंधर' में नजर आए एक धांसू एक्टर की करीना कपूर दीवानी थीं। यही नहीं इस एक्टर के साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर का रिश्ता भी तय हुआ था। एक्ट्रेस ने अपनी दीवानगी खुलकर जाहिर की थी और कहा था कि वो उन्हें क्यूट लगते हैं।

kareena kapoor- India TV Hindi
करीना कपूर। Image Source : KAREENAKAPOORKHAN/INSTAGRAM

अक्षय खन्ना इन दिनों आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में अपनी दमदार परफॉर्मेंस और वायरल हो चुके Fa9la एंट्री डांस की वजह से सुर्खियों में हैं। फैंस उनके स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेस के पूरी तरह दीवाने हो चुके हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर करीना कपूर का एक पुराना इंटरव्यू फिर से चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने अक्षय खन्ना के लिए अपनी पुरानी क्रश स्टोरी शेयर की थी और मजाक में कहा था कि वे हॉलीवुड जाने के लिए परफेक्ट हैं। साल 2004 में 'हलचल' के प्रमोशन के दौरान दिए गए इंटरव्यू में करीना ने बताया था कि स्कूल के दिनों में वह अक्षय खन्ना की फिल्म 'हिमालय पुत्र' की बड़ी फैन थीं।

करीना थी अक्षय की फैन

उन्होंने कहा, 'मैंने हिमालय पुत्र कम से कम 20 बार देखी है। उस समय अक्षय खन्ना लेटेस्ट हार्टथ्रोब थे और सारी लड़कियां उन पर मरती थीं, मैं भी उनमें शामिल थी। हम सब कहते थे, ‘ओह माय गॉड, अक्षय खन्ना…!’ इसलिए मुझे अक्षय हमेशा से पसंद हैं।' करीना ने आगे कहा, 'वह बहुत क्यूट, प्यारे और बेहद अच्छे इंसान हैं। साथ ही वो शानदार एक्टर हैं। सच कहूं तो, परफॉर्मेंस के हिसाब से वह हॉलीवुड जाने के लिए बिल्कुल सही इंसान हैं।'

हलचल के बारे में

प्रियदर्शन की कॉमेडी-ड्रामा 'हलचल' 1991 की मलयालम फिल्म 'गॉडफादर' का रीमेक थी। फिल्म में अक्षय खन्ना व करीना कपूर के साथ सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, अमरीश पुरी, परेश रावल, अरबाज खान और शक्ति कपूर जैसे कई बड़े नाम थे। कहानी दो दुश्मन परिवारों और जय-अंजलि की नकली नजदीकियों से पैदा हुए असली रोमांस के इर्द-गिर्द घूमती है। रिलीज के बाद से फिल्म धीरे-धीरे कल्ट स्टेटस हासिल कर चुकी है।

यहां देखें वीडियो

अक्षय खन्ना की हालिया सफलताएं

अक्षय ने साल की शुरुआत 'छावा' में सम्राट औरंगजेब की भूमिका निभाकर की, जो बॉक्स ऑफिस पर 2025 की दूसरी सबसे बड़ी हिट बनी और विश्वभर में ₹807.91 करोड़ की कमाई की। अब 'धुरंधर' में रहमान डकैत के रूप में उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहना मिल रही है, यहां तक कि कई दर्शक कह रहे हैं कि उन्होंने लीड एक्टर रणवीर सिंह को भी पीछे छोड़ दिया है। उनकी एंट्री पर बजने वाला फ्लिपेराची का ट्रैक Fa9la सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है और फिल्म अब तक ₹193 करोड़ का वैश्विक कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और संजय दत्त भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

अक्षय और करीना की आने वाली फिल्में

अक्षय खन्ना जल्द ही प्रशांत वर्मा की 'महाकाली' में दिखाई देंगे, जहां वह शुक्राचार्य की भूमिका निभा रहे हैं। उनका फर्स्ट लुक सामने आते ही वायरल हो गया है। वहीं करीना कपूर मेघना गुलजार की 'दायरा' में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग जारी है और इसके 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है। बता दें, एक दौर ऐसा था जब अक्षय खन्ना और करीना कपूर की बहन करिश्मा एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों का रिश्ता भी तय था और शादी होने वाली थी, लेकिन एक्ट्रेस की मां बबिता को ऐतराज था कि करिश्मा का करियर खराब होगा, इसी के चलते शादी टूट गई।

ये भी पढ़ें: अक्षय खन्ना से पहले भी इस सुपरस्टार ने किया था एंट्री डांस, 'धुरंधर' स्टार से है खून का रिश्ता

क्या ओशो को मानते हैं अक्षय खन्ना, वही जिसके चलते पिता विनोद खन्ना ने छोड़ दिया था घर-बार?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन