1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस एक्टर की बहन के लिए धड़का Kartik Aaryan का दिल! चुपके-चुपके फरमा रहे हैं इश्क

इस एक्टर की बहन के लिए धड़का Kartik Aaryan का दिल! चुपके-चुपके फरमा रहे हैं इश्क

 Published : Nov 08, 2022 06:57 am IST,  Updated : Nov 08, 2022 06:57 am IST

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का नाम इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हाल ही में कार्तिक की फिल्म 'फ्रेडी' का टीजर जारी हुआ है। कार्तिक प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।

kartik aaryan- India TV Hindi
ऋतिक रोशन की बहन के लिए धड़का Kartik Aaryan का दिल! Image Source : INSTAGRAM/KARTIKAARYAN

Kartik Aaryan Dating Pashmina Roshan: बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने बॉलीवुड में बिना किसी गॉड फादर के अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एक्टिंग और लुक्स से फैंस को घायल करने वाले कार्तिक आर्यन का नाम अब तक कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा जा चुका है। आखिरी बार कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को लेकर खबरें छाई हुई थीं लेकिन अब कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की जिंदगी में किसी और की एंट्री हो चुकी है। हालांकि कार्तिक अपने नए रिश्ते को लोगों से छिपाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Tina Datta को भाभी बनाना चाहते हैं abdu rozik, जानिए कौन हैं छोटे भाईजान के भाई

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का नाम बॉलीवुड के टॉप एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के चाचा म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन की बेटी पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) के साथ जोड़ा जा रहा है। दरअसल, बीते कुछ दिनों में कार्तिक आर्यन को कई बार पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) के साथ स्पॉट किया जिसके बाद से दोनों के अफेयर की खबर को हवा मिल गई। वहीं पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक,  कार्तिक और पश्मीना एक दूसरे के घर पर अक्सर मिलने जाते हैं और उनका रिश्ता दोस्ती से ज्यादा है। रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया की पैपराजी से बचने के लिए दोनों अपनी कारों को एक दूसरे के घर पहुंचने के बाद वापस भेज देते हैं।

Katrina Kaif: बिना बुलाए ही कैटरीना की शादी में निकल गए थे kapil sharma, फिर याद आई ये बात...

वहीं दिवाली के दिन कार्तिक अपनी नई मैकलॉरेन (McLaren) गाड़ी में पश्मीना के साथ जुहू में स्पॉट किए गए थे। अब दोनों के बीच दोस्ती है या फिर उससे ज्यादा ये तो स्टार्स के रिएक्शन आने पर पता चलेगा। पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) के बारे में बात करें तो ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की बहन पश्मीना जल्द ही बॉलीवुड में फिल्म 'इश्क विश्क' के सीक्वल 'इश्क विश्क रिबाउंड' से डेब्यू करने वाली हैं। पश्मीना रोशन रोहित सराफ, नैला ग्रेवाल और जिब्रान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। कार्तिक आर्यन फिल्म 'फ्रेडी' में नजर आने वाले हैं जिसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। कार्तिक आखिरी बार कियारा आडवाणी के साथ फिल्म 'भूल भुलैया 2' में दिखाई दिए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। कार्तिक आने वाले समय में फिल्म 'शहजादा' में कृति सेनन के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा कार्तिक फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में कियारा आडवाणी के साथ काम कर रहे हैं। 

Jhalak Dikhla Ja 10 में नहीं चला 'अनुपमा' के बेटा का जादू, हुए शो से बाहर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन