1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kartik Aaryan जन्मदिन के खास मौके पर सिद्धिविनायक पहुंचे, लिया बप्पा का आशीर्वाद

Kartik Aaryan जन्मदिन के खास मौके पर सिद्धिविनायक पहुंचे, लिया बप्पा का आशीर्वाद

 Published : Nov 22, 2022 04:33 pm IST,  Updated : Nov 22, 2022 04:55 pm IST

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर बाप्पा का आशिर्वाद लिया। कार्तिक आर्यन का वीडियो वायरल हो रहा है।

viralbhayani- India TV Hindi
Kartik Aaryan Image Source : VIRALBHAYANI

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन आज अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए कार्तिक आर्यन आज सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर बप्पा का आशीर्वाद लिया। कार्तिक आर्यन का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी ब्लैक कलर की लैंबॉर्गिनी गाड़ी से निकलते नजर आ रहे है। एक्टर जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरते हैं, वैसे ही उन्हें चारों ओर से भीड़ घेर लेती है। 

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन के पापा चाहते थे उन्हें डॉक्टर बनाना, लेकिन कुछ ऐसी थी उनकी जिंदगी

बता दें कार्तिक आर्यन के लिए ये साल अच्छा रहा हैं, उन्होंने 'भूल भुलैया 2' की ऐतिहासिक सफलता के साथ बॉलीवुड पर अपना दबदबा बनाया। कार्तिक आज बॉलीवुड में लोकप्रिय नामों में से एक हैं। अपने जन्मदिन से पहले कार्तिक आर्यन ने IFFI 2022 की ओपनिंग सेरेमनी में भी शानदार प्रदर्शन दिया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था। इसके साथ ही अपने जन्मदिन के खास मौके पर आज सुबह कार्तिक सबसे पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे बप्पा का आशीर्वाद लिया और इस तरह से अपने दिन की शुरूआत की। कार्तिक ने यहां अपने सफल साल के लिए धन्यवाद किया क्योंकि इस साल न सिर्फ उन्होंने एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दी बल्कि कुछ बड़ी फिल्मों की शूटिंग भी की। इस दौरान अभिनेता ने सफेद कुर्ता कैरी किया था।

Mouni Roy Career: बैकग्राउंड डांसर थीं टीवी की नागिन हसीना मौनी रॉय, फिर ऐसे हुई बॉलीवुड में एंट्री

इन फिल्मों में आएंगे नजर 

कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म 'फ्रेडी' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके बाद सुपरस्टार अपनी 'लुका छुप्पी' को-स्टार कृति सेनन के साथ एक्शन-एंटरटेनर 'शहजादा' में दिखाई देंगे, जो फरवरी में रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही कार्तिक आर्यन 'कैप्टन इंडिया', 'सत्यप्रेम की कथा' और 'आशिकी 3' में नजर आएंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन