1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Mouni Roy Career: बैकग्राउंड डांसर थीं टीवी की नागिन हसीना मौनी रॉय, फिर ऐसे हुई बॉलीवुड में एंट्री

Mouni Roy Career: बैकग्राउंड डांसर थीं टीवी की नागिन हसीना मौनी रॉय, फिर ऐसे हुई बॉलीवुड में एंट्री

 Published : Nov 21, 2022 06:28 pm IST,  Updated : Nov 21, 2022 06:28 pm IST

Mouni Roy Career: मौनी रॉय की एक्टिंग तो आपने टीवी शो और फिल्मों में जरूर देखी होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मौनी कभी बैकग्राउंड डांसर भी हुआ करती थीं। फिर मौनी ने फिल्म ‘गोल्ड’ के साथ बड़े पर्दे पर एंट्री मारी।

Mouni Roy instagram- India TV Hindi
Mouni Roy Image Source : MOUNI ROY INSTAGRAM

Mouni Roy Career: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज मौनी का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग, खूबसूरती और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कम समय में ही मौनी ने कामयाबी की ऊंचाईंयों को छू लिया। लेकिन उन्हें ये नाम और फेम एक ही दिन में हासिल नहीं हुई। बल्कि इसके लिए उन्होंने खूब मेहनत की और एक लंबा सफर तय किया। मौनी रॉय सबसे पहली बार एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने कई शो में काम किए। लेकिन शो नागिन में उनके नागिन किरदार को खूब पसंद किया गया। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि मौनी ने अपने डांस से भी फैंस को खूब दीवाना बनाया। टीवी शो में काम करने से पहले मौनी कभी बैकग्राउंड डांसर भी हुआ करती थीं। जानते हैं बैकग्राउंड डांसर और छोटे पर्दे से आगे बढ़कर कैसे मौनी ने अपनी मेहनत और लगन से बॉलीवुड में एंट्री मारी।

कितनी पढ़ी-लिखी हैं मौनी

मौनी रॉय ने स्कूल पूरा करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की। इसके बाद एक्टिंग में करियर बनाने के लिए वह मुंबई आ गईं।

इस गाने में पहली बार नजर आई मौनी

सबसे पहली बार मौनी को 2004 में अभिषेक बच्चन की फिल्म 'रन' के एक सॉन्ग 'नहीं होना' में देखा गया था। हालांकि इसमें उनकी छोटी सी भूमिका थी। मौनी इस गाने में बैकग्राउंड डांसर थीं।

Manushi Chillar को हुआ इस शख्स से प्यार, लिव-इन रिलेशनशिप में हैं एक्ट्रेस!

2006 में टीवी इंडस्ट्री में मौनी का डेब्यू

साल 2006 में मौनी ने एकता कपूर के पॉपुलर टीवी धारावारिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया। इसमें उन्होंने अहम भूमिका निभाई और लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई। इसके बाद मौनी ने कई टीवी धारावाहिक और रिएलिटी शो में काम किए। उन्हें 'जरा नचके दिखा' के पहले सीजन, 'पति पत्नी और वो', ‘दो सहेलियां', 'देवों के देव महादेव' और ‘नागिन’ में देखा गया। इन सभी धारावाहिकों में मौनी ने अपनी एक्टिंग और भूमिका से लोगों का दिल जीत लिया।

shreya ghoshal: अचानक कंसर्ट के बाद श्रेया घोषाल की चली गई थी आवाज, सिंगर ने किया इमोशनल पोस्ट

गोल्ड के साथ बॉलीवुड में एंट्री

मौनी रॉय ने बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म ‘गोल्ड’ के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार नजर आए थे। इसके बाद मौनी रॉय रोमियो, अकबर वॉल्टर, मेड इन चाइना और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में नजर आईं।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन