1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीलीला की वायरल हो रही तस्वीरों से हटा पर्दा, न फिल्म न ही शादी, इस जश्न की हैं झलकियां

श्रीलीला की वायरल हो रही तस्वीरों से हटा पर्दा, न फिल्म न ही शादी, इस जश्न की हैं झलकियां

 Published : Jun 01, 2025 06:24 pm IST,  Updated : Jun 01, 2025 06:24 pm IST

'पुष्पा 2: द रूल' से रातों रात सुपरस्टार बनी श्रीलीला की कुछ तस्वीरें वायरल होने के बाद उनकी कार्तिक आर्यन संग शादी की अफवाहें उड़ी थीं। अब इन तस्वीरों से जुड़ा सच सामने आ गया है।

Sreeleela - India TV Hindi
श्रीलीला Image Source : INSTAGRAM

'पुष्पा 2' आइटम सॉन्ग थप्पड़ मारूंगी से जबरदस्त नेम फेम कमाने वाली श्रीलीला 24 घंटे से अपनी कुछ नई तस्वीरों को लेकर चर्चा में है। इन तस्वीरों को देखकर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिया कि एक्ट्रेस ने कार्तिक आर्यन से गुपचुप तरीके से शादी करने का फैसला कर लिया है। साथ ही साउथ एक्ट्रेस को उनकी सगाई के लिए बधाई देने लगे। श्रीलीला की जो तस्वीरें वायरल हुई, उसमें उन्हें माथे पर टीका लगाए और साउथ इंडियन दुल्हन के लुक में माथे पर चंदन टीका और बिंदी लगाए अल्लू अर्जुन की हीरोइन बेहद खूबसूरत लग रही थी। हालांकि, एक्ट्रेस की ये तस्वीरें उनकी शादी या सगाई की नहीं है तो आखिर सच क्या है? यहां जाने।

श्रीलीला की वायरल तस्वीर की सच्चाई

श्रीलीला की इस पोस्ट के वायरल होते ही लोग कमेंट कर उन्हें सगाई की बधाई भी दे रहे थे, लेकिन अब पुष्पा 2 द रूल की एक्ट्रेस ने एक नए पोस्ट से इन तस्वीरों का सच बताया है। जी हां, जिससे पता चलता है कि ये इंगेजमेंट सेरेमनी और शादी की नहीं बल्कि उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज हैं जो एक्ट्रेस के परिवार ने ट्रेडिशनल तरीके से मनाई है। पोस्ट में श्रीलीला ने यह भी खुलासा किया है कि उनकी मां ने ट्रेडिशनल बर्थडे सेलिब्रेशन का आयोजन किया था। साथ ही एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनकी फैमिली अंग्रेजी कैलेंडर की बजाय तेलुगु कैलेंडर के अनुसार जन्मदिन मनाता है। श्रीलीला ने जन्मदिन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'बीते दिन हमने इस तरह घर में बर्थडे सेलिब्रेट किया। प्लानिंग का श्रेय-अम्मा को जाता है... प्री-बर्थडे सेलब्रेशन।' श्रीलीला अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। न तो सगाई कर रही हैं और न ही शादी करने का फैसला किया है।

श्रीलीला कैसे बनीं पैन इंडिया एक्ट्रेस

बात करें वर्कफ्रंट की, तो श्रीलीला कार्तिक आर्यन के साथ रोमांटिक ड्रामा 'आशिकी 3' में नजर आएंगी, जिसे अनुराग बसु बना रहे हैं। इसके अलावा, वह इब्राहिम अली खान के साथ भी स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाली हैं। श्रीलीला को पैन इंडिया एक्ट्रेस की पहचान अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के आइटम सॉन्ग से मिली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन