1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kartik Aaryan के लिए स्पेशल रहा साल 2022, 'कटोरी' को बताया तीसरी बड़ी ब्लॉकबस्टर

Kartik Aaryan के लिए स्पेशल रहा साल 2022, 'कटोरी' को बताया तीसरी बड़ी ब्लॉकबस्टर

 Written By: IANS
 Published : Dec 31, 2022 06:00 pm IST,  Updated : Dec 31, 2022 06:22 pm IST

Kartik Aaryan का नाम इन दिनों साल 2000 में रिलीज हुई आइकॉनिक फिल्म 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट यानि 'हेरा फेरी 3' को लेकर सुर्खियों में है।

kartik aaryan- India TV Hindi
kartik aaryan Image Source : INSTAGRAM/KARTIKAARYAN

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के लिए साल 2022 स्पेशल रहा है। बी टाउन के वर्सेटाइल एक्टर में से एक कार्तिक आर्यन की इस साल बैक टू बैक फिल्में रिलीज हुई। कार्तिक की फिल्म 'भूलभूलैया 2' साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही और फिल्म 'फ्रेडी' में कार्तिक के काम की तारीफ हुई है। वहीं आने वाले साल में भी कार्तिक आर्यन की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। कार्तिक आर्यन न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए इस समय फ्रांस में हैं और अपने इस ट्रिप की तस्वीरें लगातार इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं। साल के आखिरी दिन कार्तिक ने कुछ तस्वीरों के साथ एक पोस्ट शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: काजोल की बेटी न्यासा देवगन दुबई में दोस्तों संग कर रही हैं पार्टी, बोल्ड लुक देख फैंस के उड़े होश

Kartik Aaryan ने साल 2022 को खास होने के लिए धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि उनके जीवन में इस तरह के कई साल और आएंगे। कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर 2022 की रिलीज 'भूल भुलैया 2' से अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अलविदा 2022, मुझे उम्मीद है कि मेरे जीवन में 2022 और भी होंगे। आपको याद किया जाएगा और कैसे। मुझे मेरी तीन सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर देने के लिए धन्यवाद।' कार्तिक ने पोस्ट में ये भी बताया की 'भूल भुलैया 2' और 'फ्रेडी' के अलावा तीसरी ब्लॉकबस्टर 'कटोरी' है। दरअसल, इस साल ही कार्तिक आर्यन अपने घर प्यारा सा डॉगी लाए हैं जिसका नाम उन्होंने 'कटोरी' रखा है।

अनुपम खेर ने 2022 को कहा अलविदा, BTS Video शेयर कर बोले- कड़ी मेहनत करना जारी रखूंगा

2022 में, कार्तिक ने दो ब्लॉकबस्टर फिल्म दी, जिसमें एक हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 2', जिसने 200 करोड़ रुपये की कमाई की और 'फ्रेडी' जिसे ओटीटी पर रिलीज होने के बाद सराहा गया। Kartik Aaryan फिलहाल कियारा आडवाणी के साथ 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। कार्तिक 'शहजादा' में भी नजर आएंगे, जिसमें कृति सेनन भी हैं। इसके अलावा Kartik Aaryan के पास 'कैप्टन इंडिया' और कबीर खान की अनटाइटल्ड अगली फिल्म भी है।

PM नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर शाहरुख-सलमान ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 'मेरे परिवार की दुआएं आपके साथ हैं'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन