1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मेरी क्रिसमस' के सेट से कैटरीना कैफ और राधिका सरथकुमार का फर्स्ट लुक हुआ लीक

'मेरी क्रिसमस' के सेट से कैटरीना कैफ और राधिका सरथकुमार का फर्स्ट लुक हुआ लीक

 Published : Apr 21, 2022 05:47 pm IST,  Updated : Apr 21, 2022 07:13 pm IST

श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कैटरीना पहली बार साउथ सुपरस्टार के साथ स्कीन शेयर करती नजर आएंगी।

Katrina Kaif leaked pics with Radikaa Sarathkumar from the set of Merry Christmas- India TV Hindi
Katrina Kaif leaked pics with Radikaa Sarathkumar from the set of Merry Christmas Image Source : INSTAGRAM/ BUJJI5749

Highlights

  • वायरल हो रही तस्वीरों में कैटरीना को गुलाबी और सफेद रंग की प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही हैं।
  • जबकि उनकी को-एक्टर राधिका सरथकुमार राधिका सरथकुमार पुलिस वाली की भूमिका में दिख रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेरी क्रिसमस' की शूटिंग में बिजी हैं। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कैटरीना पहली बार साउथ सुपरस्टार के साथ स्कीन शेयर करती नजर आएंगी और इसमें तमिल अभिनेत्री राधिका सरथकुमार भी हैं। 

इस बीच 'मैरी क्रिसमस' के सेट से कैटरीना और राधिका की फर्स्ट लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लीक हुई तस्वीरों ने फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है जो कैटरीना और विजय को पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वायरल हो रही तस्वीरों में कैटरीना को गुलाबी और सफेद रंग की प्रिंटेड ड्रेस में देखा जा सकता है। वहीं उनकी को-एक्टर राधिका सरथकुमार राधिका सरथकुमार पुलिस वाली की भूमिका में दिख रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि कैटरीना,राधिका के साथ अपनी लाइन की प्रैक्टिस कर रही हैं। 

 काजल अग्रवाल ने बच्चे के जन्म के बाद का शेयर किया अपना अनुभव, कही ये बात 

बता दें कि कैटरीना ने दिसंबर 2021 में अभिनेता विक्की कौशल से शादी के तुरंत बाद विजय सेतुपति, निर्देशक श्रीराम राघवन और कई अन्य लोगों के साथ एक तस्वीर शेयर कर फिल्म के बारे में घोषणा की थी। 

उन्होंने टीम के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'नई शुरुआत। मेरी क्रिसमस के लिए निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ सेट पर वापसी। मैं हमेशा से चाहती थी श्रीराम सर के साथ काम करना। जब ​कहानियों की बात आती है तो वह एक मास्टर होते हैं जो थ्रिलर दिखाते हैं और उनके द्वारा निर्देशित होना सम्मान की बात है। इस फिल्म के लिए विजय सेतुपति के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।'

इस फिल्म के अलावा कैटरीना, मनीष शर्मा की फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान और इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ 'फोन भूत' और फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ दिखेंगी। 

अजीबोगरीब हुलिए में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए राज कुंद्रा, जिसने भी देखा देखता ही रह गया

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन