1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. First Photo:एक-दूजे के हुए विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, तस्वीरें आईं सामने

First Photo:एक-दूजे के हुए विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, तस्वीरें आईं सामने

 Published : Dec 09, 2021 08:43 pm IST,  Updated : Dec 09, 2021 09:20 pm IST

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने आज गुरुवार को राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेज फोर्ट में शादी कर ली।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ- India TV Hindi
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं।
  • बॉलीवुड सेलेब्स दोनों को शादी की बधाईयां दे रहे हैं।
  • कैटरीना ने शादी में लाल रंग का लहंगा पहना था।

Katrina-Vicky Wedding:  कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने आज गुरुवार को राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेज फोर्ट में शादी कर ली। पिछले कई दिनों से मीडिया में विक्की और कैट की शादी को लेकर जो बज था वो पूरा हो गया। शाही शादी के गवाह बने करीब 130 लोग इस दौरान मौजूद रहे। कांच के मंडप के बीच खूबसूरत शादी के लिबास में कैटरीना और विक्की कौशल ने सात फेरे लिए।

अब इस खूबसूरत कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। कैप्शन में लिखा है- हमारे दिलों में केवल प्यार और कृतज्ञता है जो हमें इस क्षण तक ले आई है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद को देखते हुए हम एक साथ इस नई यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल क्या शादी के बाद हनीमून के लिए जाएंगे मालदीव?

इससे पहले विक्की कौशल ठेठ राजस्थानी और पंजाबी अंदाज में बारात लेकर फोर्ट के एक सिरे से दूसरे सिरे पहुंचे। उनके साथ राजस्थानी साफा पहने औऱ शेरवानियों में कई बाराती थी। जमकर डीजे बजा और शहनाइयों की गूंज भी फोर्ट के बाहर आती सुनाई दी गई। 

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दो तरह से करेंगे शादी

शादी संपन्न होने के बाद अब मेहमान पार्टी के मूड में आ गए हैं और एक शानदार पार्टी शुरू हो गई है। रात आठ बजे डिनर होगा और उसके बाद भी पार्टी जारी रहेगी।

राजस्थान की खास डोली में बैठकर फेरे लेने पहुंचेंगी कैटरीना कैफ, फूलों से सज रहा फोर्ट और कांच का मंडप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन