नई दिल्ली: साल 2022 अब बस अपने अंतिम सप्ताह में है। यह साल बॉलीवुड के लिए काफी संघर्ष भरा रहा है। 'गंगुबाई काठियावाड़ी', 'ब्रह्मास्त्र', 'शमशेरा' और 'सम्राट पृथ्वीराज' जैसी बिग बजट फिल्मों ने भी उतना कलेक्शन नहीं किया जितनी इनसे उम्मीद थी। वहीं साउथ की कुछ फिल्मों ने लोगों के दिलों पर राज किया और खूब जमकर कमाई की। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्मों की कमाई पर भारी साउथ की सिर्फ 2 फिल्मों का कलेक्शन भारी पड़ रहा है।
KGF 2 और RRR ने की बेशुमार कमाई
इस साल सबसे ज्यादा पैसा बटोरने वाली फिल्मों में KGF 2 और RRR का नाम सबसे ऊपर है। यश स्टारर फिल्म 'केजीएफ 2' ने 1200 करोड़ रुपए का कलेक्शन दर्ज किया। वहीं रामचरण और जूनियर एनटीआर स्टारर 'आरआरआर' ने 1100 करोड़ रुपए की मोटी कमाई अपने नाम की। इन दोनों फिल्मों का कलेक्शन मिलाकर होता है 2300 करोड़ रुपए। जबकि बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्मों का कलेक्शन भी इससे कम है।
बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्में भी नहीं बटोर सकीं इतना पैसा
वहीं हम हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री यानी बॉलीवुड की बात करें तो टॉप 10 की लिस्ट में रही फिल्में भी साउथ की इन दो फिल्मों की कमाई को नहीं छू सकीं। आपको जानकर शायद अचंभा लगे कि बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्मों का कलेक्शन कुल मिलाकर महज 1387 करोड़ रुपए है। जिसमें 'ब्रह्मास्त्र' और 'दृष्यम 2' जैसी हाईएस्ट ग्रॉसर भी शामिल हैं।
ये हैं साउथ की टॉप 10 फिल्में
ये हैं बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्में
'शार्क टैंक इंडिया 2' की शार्क नमिता थापर के बच्चों का नाम है जय और वीरू, बिग बी के सामने हुआ खुलासा
संपादक की पसंद