1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Khufiya First Look: Tabu की फिल्म ‘खुफिया’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज़, सस्पेंस और थ्रिलर से है भरपूर

Khufiya First Look: Tabu की फिल्म ‘खुफिया’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज़, सस्पेंस और थ्रिलर से है भरपूर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 29, 2022 05:39 pm IST,  Updated : Aug 29, 2022 05:39 pm IST

Khufiya First Look: बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा तब्बू की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘खुफिया’ का पहला लुक हुआ आउट। इस फिल्म में सस्पेंस और थ्रिलर का डोज़ है।

Khufiya First Look- India TV Hindi
Khufiya First Look Image Source : INSTAGRAM

Khufiya First Look: नेटफ्लिक्स ने विशाल भारद्वाज द्वारा लिखित और निर्देशित अपने अपकमिंग स्पाई ड्रामा फिल्म 'खुफिया' के पहले लुक को रिलीज कर दिया है। इस फिल्म के फर्स्ट लुक में दृश्यों का एक  विशेष असेंबल दिखाया गया है- जिसमें सभी कैरेक्टर्स की पहली झलक दिखाई गयी है।

तब्बू ने शेयर किया फर्स्ट लुक 

तब्बू ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘खुफिया’ इस फिल्म का पहला लुक शेयर किया है। यह फिल्म एक स्पाई ड्रामा से भरपूर है।  इसका टीज़र शेयर करते हुए तब्बू ने लिखा, ‘’ पहला लुक। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर पूरी तरह संस्पेस से भरपूर है। इस फिल्म क टीज़र देखकर साफ़ पता चल रहा है की इसमें क्राइम, ड्रामा और सस्पेंस का फूल, डोज़ होगा। 

नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी फिल्म 

नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म का टीज़र शेयर करते हुए लिखा है, ‘’रहस्य जो बना हुआ है, फिलहाल हम आपको इतना ही बता सकते हैं। बहुत जल्द नेटफ्लिक्स पर आ रहे हैं हम।’’ यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वलै है। अभी तक फिल्म की रिलीज़ डेट सामने नहीं आयी है। 

 रॉ की काउंटर एस्पियनेज यूनिट के पूर्व चीफ अमर भूषण द्वारा लिखे गए उपन्यास 'एस्केप टू नोव्हेयर' पर आधारित, ‘खुफिया’ फिल्म आपको एक रॉ ऑपरेटिव की कहानी बताती है, जिसे बहुत ही महत्वपूर्ण मिशन सौंपा जाता है।'खुफिया' विशाल भारद्वाज द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित है और इसमें तब्बू, अली फजल, आशीष विद्यार्थी और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन