1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी सारायाह को खुद जैसा नहीं बनाना चाहतीं कियारा, आज के लड़कों से डील करने की देंगी ट्रेनिंग, डेटिंग पर कही ये बात

बेटी सारायाह को खुद जैसा नहीं बनाना चाहतीं कियारा, आज के लड़कों से डील करने की देंगी ट्रेनिंग, डेटिंग पर कही ये बात

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 11, 2026 07:50 pm IST,  Updated : May 11, 2026 07:50 pm IST

कियारा आडवाणी ने हाल ही अपनी बेटी सारायाह मल्होत्रा ​​और मदरहुड के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान कियारा ने कहा कि वह नहीं चाहतीं की उनकी बेटी उनके जैसी बने। बल्कि वह अपनी बेटी को आत्मविश्वासी और अपने फैसले खुद लेते देखना चाहती हैं।

kiara advani- India TV Hindi
कियारा आडवाणी। Image Source : INSTAGRAM/@KIARAALIAADVANI

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 2025 में अपनी बेटी साराया मल्होत्रा ​​का इस दुनिया में स्वागत किया और अब कियारा अपनी मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही हैं। कियारा जल्दी ही यश स्टारर 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी। इस बीच हाल ही में कियारा आडवाणी ने मदरहुड और अपनी बेटी सारायाह की परवरिश के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने यह भी खुलकर बताया कि वह अपनी बेटी की परवरिश कैसे करना चाहती हैं और साथ ही रिश्तों और मॉडर्न डेटिंग के दौरान कौन सी बातें सिखाना चाहती हैं।

कियारा आडवाणी ने सारायाह की परवरिश के बारे में बात की

कियारा आडवाणी ने हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में शिरकत की, जहां उन्होंने मदरहुड और अपनी बेटी सरायाह के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान कियारा ने बताया कि कैसे वह तब तक खुद को और सिद्धार्थ को गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के रूप में ही देखती थीं, जब तक सरायाह का जन्म नहीं हुआ। कियारा के अनुसार, सारायाह के माता-पिता बनने के बाद ही दोनों का एक-दूसरे को लेकर नजरिया बदला। कियारा ने कहा, "कहीं न कहीं, मुझे लगता था कि ऐसा ही होना चाहिए। समय और अनुभव के साथ यह नजरिया बदल गया। बचपन में आपके जीवन में जितने भी रिश्ते बनते हैं, वे सभी आपको कुछ न कुछ सिखाते हैं और आखिरकार आपको वह इंसान बनाते हैं जो आप हैं।"

नहीं चाहती बेटी मेरे जैसी बने- कियारा

कियारा कहती हैं 'मैं नहीं चाहतीं कि सारायाह प्यार, शादी या रिश्तों के बारे में एक तय धारणाओं के साथ बड़ी हो। मैं नहीं चाहती कि उसे लगे कि उसे सिर्फ एक ही व्यक्ति को डेट करना चाहिए। मैं चाहती हूं वो अपनी लाइफ अपने हिसाब से जीये। अगर शादी करनी है, तो शादी कर लो। अगर शादी नहीं करनी है, तो शादी मत करो। मैं चाहती हूं कि वह समाज की अपेक्षाओं के बारे में सोचे बिना अपने फैसले खुद ले। मैं उसे इसी तरह पालना चाहती हूं कि वो अपने सारे फैसले खुद ले सके।"

उसके अपने एक्सपीरियंस होने चाहिए- कियारा

कियारा ने बच्चों को गलतियां करने और सीखने की आजादी के बारे में बात करते हुए कहा- 'जिंदगी को हर तरह से जीना चाहिए। अपने फैसले खुद करना चाहिए। इस दौरान कुछ गलतियां भी होंगी। मैं नहीं चाहती कि मेरी बेटी जिंदगी को सिर्फ अपने माता-पिता के नजरिए से देखे। मैं नहीं चाहती कि वो हमारे अनुभवों से सीखे, मै चाहती हूं उसके अपने अनुभव हों।' कियारा कहती हैं कि वह नहीं चाहतीं कि उनकी बेटी उनके जैसी बनी, जिसे उनसे वेलिडेशन की जरूरत हो। उन्होंने माना कि स्टारडम हासिल करने के बाद भी वह कभी-कभी अपने माता-पिता से वेलिडेशन चाहती हैं।

ये भी पढ़ेंः 8.5 IMDb रेटिंग वाला पहला टीवी शो, जिसने भारतीय टेलीविजन के नए युग को दिया जन्म, आते ही गलियों में पसर जाता था सन्नाटा

एक पंगा और बॉलीवुड से दूर हुआ स्टारकिड, अब मलयालम सिनेमा का किया रुख, 'गांधी बाजार संडे मार्केट' से करेंगे डेब्यू

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन