1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kishore Kumar ने की थी चार शादियां, एक बीवी के लिए बने मुस्लिम तो एक थी उम्र में 21 साल छोटी

Kishore Kumar ने की थी चार शादियां, एक बीवी के लिए बने मुस्लिम तो एक थी उम्र में 21 साल छोटी

 Published : Aug 04, 2022 10:53 am IST,  Updated : Aug 04, 2022 10:56 am IST

Happy Birthday Kishore Kumar: हिंदी सिनेमा के सबसे चमकदार सितारे किशोर कुमार का आज जन्मदिन है। इस खास दिन जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।

Happy Birthday Kishore Kumar- India TV Hindi
Happy Birthday Kishore Kumar Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आज किशोर कुमार का जन्मदिन है
  • किशोर कुमार ने 16 हजार गाने गाए हैं

Kishore Kumar Birth Anniversary: हिंदी सिनेमा का नाम आते ही कुछ आवाजें लोगों के जहन में गूंजने लगती हैं। इन आवाजों में से एक ऐसी आवाज भी है जिसके बिना आज भी हर पार्टी अधूरी रहती है। वो जादूई आवाज है किशोर कुमार की, जिनके इस दुनिया से विदा लेने के सालों बाद भी उनकी आवाज हर जवां दिल की पुकार लगती है। आवाज के जादूगर, एक्टर, स्क्रीन राइटर, डायरेक्टर और फिल्म निर्माता किशोर कुमार का आज जन्मदिन है। 4 अगस्त, 1929 को जन्मे (Kishore Kumar Birth Anniversary) किशोर कुमार का जीवन भी उनकी आवाज की तरह कुछ अलग तरह से बीता। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें। 

ये था किशोर कुमार का असली नाम

मध्य प्रदेश के खंडवा में रहने वाले एक बंगाली परिवार में जन्मे किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। किशोर कुमार अपने बड़े भाई और उस दौर के सुपरस्टार अशोक कुमार यानी दादा मुनी से प्रभावित होकर सिंगर और एक्टर बने। जब वह मध्य प्रदेश मुंबई पहुंचे तो लोगों ने उन्हें किशोर कुमार से जाना और प्यार दिया। दरअसल जब किशोर कुमार ने साल 1948 में फिल्म 'जिद्दी' से बतौर सिंगर डेब्यू किया तो लोगों को लगा कि उनका नाम भी अशोक कुमार से मिलता जुलता होना चाहिए। इसलिए उन्हें यह नाम दिया गया। 

महज 21 की उम्र में हुई पहली शादी

किशोर कुमार अपनी गायकी और मस्तमौला स्वभाव के कारण जितना सुर्खियों में रहे उनकी पर्सनल लाइफ ने भी लोगों का उतना ही ध्यान खींचा। महज 21 साल की उम्र में परिवार की मर्जी से किशोर कुमार की पहली शादी रुमा देवी से हुई थी। लेकिन ये शादी सफल नहीं रही, रुमा अपने परिवार के साथ कोलकाता में रहती थी और किशोर मुंबई में अपने करियर पर फोकस हो गए।  बॉलीवुड सिंगर अमित कुमार इसी कपल के बेटे हैं।  

Koffee With Karan 7: Aamir Khan हैं बॉलीवुड पर साउथ सिनेमा के हावी होने की वजह? करण जौहर ने कही चौंकाने वाली बात

मधुबाला से शादी के लिए बने मुस्लिम 

किशोर की दूसरी शादी बॉलीवुड की उस दौर की सबसे खूबसूरत और सफल एक्ट्रेस मधुबाला से हुई थी। इस शादी के लिए किशोर कुमार के बड़े भाई अशोक कुमार भी राजी नहीं थे, लेकिन सबसे बगावत करके किशोर कुमार ने मधुबाला से निकाल किया। इस निकाह के लिए उन्होंने अपना धर्म और नाम भी बदल लिया था। किशोर कुमार ने इस्लाम धर्म अपनाते हुए अपना नाम 'करीम अब्दुल' रख लिया था। लेकिन मधुबाला की लंबी बीमारी और कम उम्र में मौत के चलते यह जोड़ी भी टूट गई।  

योगिता बाली से की शादी

किशोर कुमार ने भी अपनी जिंदगी में प्यार पाने की कोशिश नहीं छोड़ी। मधुबाला के गुजरने के कुछ साल बाद उन्होंने फिर से घर बसाने का विचार किया और साल 1976 में एक्ट्रेस योगिता बाली के साथ सात फेरे लिए। लेकिन अफसोस ये शादी बस 2 साल में ही टूट गई। 

21 साल छोटी लीना से की शादी

इसके बाद साल 1980 में उन्होंने किशोर कुमार ने अपनी जिंदगी की चौथी और आखिरी शादी एक्ट्रेस लीना चंद्रावरकर से की थी। लीना भी अपनी जिंदगी में अकेली थी और 25 साल की उम्र में विधवा हो चुकी थीं। वह अपने भाई के साथ रहती थीं। वहीं किशोर कुमार भी अकेले थे, दोनों एक शूटिंग पर मिले, जिसके बाद किशोर ने लीना को प्रपोज किया और दोनों ने शादी का फैसला लिया। लीना उम्र में किशोर कुमार से 21 साल छोटी थीं। लीना और किशोर कुमार का एक बेटा है, जिसका नाम सुमित कुमार है। 

गाए 16 हजार गाने

आपको जानकर हैरानी होगी कि किशोर कुमार ने अपने जीवन में 16 हजार फ़िल्मी गाने गाए। इतना ही नहीं अपने गानों और एक्टिंग के लिए उन्हें 8 बार फ़िल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। किशोर कुमार 1970 से 1987 के बीच सबसे महंगे गायक थे। किशोर कुमार ऐसे अकेले गायक है जिनकी गायकी, गीतों और लाइव कंसर्ट पर एक समय बैन लगा दिया गया था।

Happy Birthday Shama Sikander: शमा सिकंदर की वीडियो ने खींचा सभी का ध्यान, 'टिप टिप बरसा पानी' पर किया गज़ब का डांस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन