1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. KKBKKJ Box Office: सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की रफ्तार हुई धीमी, 6वें दिन किया इतने करोड़ का बिजनेस

KKBKKJ Box Office: सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की रफ्तार हुई धीमी, 6वें दिन किया इतने करोड़ का बिजनेस

 Published : Apr 27, 2023 06:55 am IST,  Updated : Apr 27, 2023 06:56 am IST

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने रिलीज के बाद वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन अब फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan collection- India TV Hindi
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan collection Image Source : INSTAGRAM/BEINGSALMANKHAN

बॉलीवुड के 'चुलबुल पांडे' इस बार 'Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan' बनकर दर्शकों को अपना दीवाना बना रहे हैं। सलमान खान की फिल्म में रोमांस भी है और दमदार एक्शन भी, ऐसे में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाना तो पक्का है। 'किसी का भाई किसी की जान' ने रिलीज के साथ ही वीकेंड पर कमाई करनी शुरू कर दी थी, लेकिन अब फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी नजर आ रही है। हालांकि एक बार फिर वीकेंड दस्तक देने वाला है, ऐसे में उम्मीद है कि इस बार सलमान खान की फिल्म वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

'Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट 

सलमान खान और पूजा हेगड़े की फिल्म ने 6वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की है। धीमी रफ्तार के साथ फिल्म के कलेक्शन में लगभग 30% की गिरावट देखने को मिली है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' ने 4-4.50 करोड़ का बिजनेस 6वें दिन किया है।  जहां तक ​​गिरावट का सवाल है तो गुरुवार को बेहतर रिजल्ट आने चाहिए। फिल्म का 6 दिन का बिजनेस 82 करोड़ नेट प्लस होगा यानी एक हफ्ते में करीब 85-86 करोड़ नेट। फिल्म ने ईद पर और पहले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। 

'आप की अदालत' में सलमान खान

सलमान खान इस शनिवार यानी 29 अप्रैल को इंडिया टीवी की हिट शो 'आप की अदालत' में जाने-माने पत्रकार और इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब देते नजर आएंगे। सलमान खान 'Aap Ki Adalat' के कटघरे में दिखाई देने वाले हैं। कोरोना महामारी के बाद इस शो की शुरुआत इस साल दोबारा हुई है। सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने बड़े पर्दे लंबे ब्रेक के बाद 'किसी का भाई किसी की जान' से वापसी की है। इससे पहले सलमान खान बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में कैमियो करते दिखाई दिए थे। 

यह भी पढ़ें: अतीक अहमद और गुड्डू मुस्लिम के किरदार के लिए परफेक्ट हैं ये एक्टर? फिल्म में दिख सकती है यूपी के दबंग की कहानी

प्रांजल दहिया खूबसूरती और डांस में सपना चौधरी को दे रहीं टक्कर, जोरदार ठुमकों भरा है Dance Video

अनुष्का शर्मा ने पति विराट और इस क्रिकेटर के साथ मिलकर बनाया बैंड, नाम सुनकर छूट जाएगी हंसी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन