1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने शहनाज गिल को सबके सामने दी नसीहत, जिंदगी को लेकर कही ये बात

सलमान खान ने शहनाज गिल को सबके सामने दी नसीहत, जिंदगी को लेकर कही ये बात

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Apr 11, 2023 07:03 am IST,  Updated : Apr 11, 2023 08:45 am IST

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान ने सभी को-स्टार्स के बारे में कुछ खास बातें बताईं। वहीं शहनाज गिल को लाइफ की बड़ी सीख भी दी है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki jaan - India TV Hindi
Kisi Ka Bhai Kisi Ki jaan Image Source : VIRAL BHAYANI

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान के फैंस को उनकी आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। सोमवार की शाम मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। फिल्म के ट्रेलर रिलीज से 1 दिन पहले  मूवी का एक और पोस्टर रिलीज किया गया। ट्रेलर लॉन्च पर सलमान खान अपने सभी को स्टार्स के साथ पहुंचे। इस मौके पर सबके सामने सलमान ने शहनाज गिल को एक बड़ी सलाह दी है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

शहनाज को 'भाईजान' की सलाह

'बिग बॉस' फेम शहनाज गिल भी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म से वह बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। शहनाज'बिग बॉस 14' के बाद लोकप्रिय हुईं, वह दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनके ऑफ-स्क्रीन रोमांस की वजह से सुर्खियों में रहीं। अब फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सलमान ने शहनाज से कहा, 'मूव ऑन' और सलमान ने यह बात दोहराई भी। 

सलमान से ज्यादा खुद से प्यार 

इसके बाद शहनाज गिल ने कहा कि वह सलमान खान को कई सालों से जानती हैं और उनके साथ एक अच्छा सौहार्द साझा करती हैं, लेकिन उनके लिए सेल्फ लव से बढ़कर कुछ भी नहीं है। वह सलमान खान से ज्यादा खुद से प्यार करती हूं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मीडिया से बात करते हुए शहनाज ने कहा: फिल्म पर काम करते समय मुझे बिल्कुल भी घबराहट नहीं हुई। वास्तव में, मुझे पसंद है कि मैं फिल्म के अंतिम आउटपुट में कैसी दिखती हूं।

किस में बढ़ रहीं नजदीकियां?

इस मौके पर सलमान खान ने फिल्म के सेट पर बन रही एक कपल की  केमिस्ट्री को लेकर भी इशारा किया। सलमान ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दो लोगों को उन्होंने पास आते हुए देखा है। केमिस्ट्री बनते हुए देखी है, लेकिन जैसे ही एक पास आता है दूसरा पीछे हो जाता है। तो अब सवाल यही है कि आखिर यह जोड़ी कौन सी है?  शहनाज गिल और राघव जुयाल या फिर पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान। 

Anjali Arora ने फिर शेयर किया बोल्ड वीडियो, पूल के किनारे मस्ती करती आईं नजर

काफी दमदार है स्टार कास्ट 

'भाईजान' के साथ-साथ इस फिल्म में पूजा हेगड़े (Pooja Hegde), शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और पलक तिवारी (Palak Tiwari), राघव जुयाल, भूमिका चावला, साउथ सुपरस्टार वैंकटेश जैसे सितारे भी नजर आएंगे।  सलमान खान की ये ईद रिलीज यानी 21 अप्रैल, 2023 को थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। 

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer: सलमान खान के कई रूपों से मचा गदर, आप भी बिना पलक झपकाए देखेंगे ये दमदार ट्रेलर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन