1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. KL Rahul-Athiya Shetty का बाथरोब फोटोशूट, तस्वीरें देखकर आप भी बोलेंगे बेस्ट कपल

KL Rahul-Athiya Shetty का बाथरोब फोटोशूट, तस्वीरें देखकर आप भी बोलेंगे बेस्ट कपल

 Published : Feb 02, 2023 10:30 am IST,  Updated : Feb 02, 2023 10:30 am IST

केएल राहुल और अथिया के फोटोशूट की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें कपल काफी प्यारे लग रहे हैं।

twitter- India TV Hindi
KL Rahul-Athiya Shetty Image Source : TWITTER

23 जनवरी को भारतीय क्र‍िकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी केएल राहुल और बॉलीवुड की स्टार अथ‍िया शेट्टी शादी के बंधन में बंध गए हैं। बता दें दोनों ने मुंबई में साधारण तरीके से शादी की। अगर करियर की तुलना करें तो केएल राहुल की क्र‍िकेट जगत में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वहीं, अथ‍िया शेट्टी ने अभी-अभी अपने करियर की शुरुआत की है। अथ‍िया शेट्टी की कुछ सालों पहले दो फिल्में की थीं। हाल ही में अथ‍िया और केएल राहुल की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Anupamaa: छोटी अनु की मां के आंसू देख पिघलेगा अनुपमा का दिल? जन्मदिन पर होगा माया की असलियत का भंडाफोड़

केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने वोग मैगजीन के कवर फोटोशूट के लिए शादी से पहले पोज दिया था, जिसकी फोटो अब शादी होने के बाद सामने आई है। बता दें अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह पति केएल राहुल के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो में दोनों बाथरोब के साथ ग्रीन कलर का चेक्ड पयजामा में नजर आ रहे हैं। इस फोटो में पति केएल राहूल ने पत्नी अथिया के कंधे पर हाथ रखा है। इस फोटो में कपल बेस्ट लग रहे हैं। फैंस इस फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Pathaan Box Office Collection Day 8: 'पठान' की तूफानी कमाई का सिलसिला जारी, आठवें दिन भी फिल्म ने की ताबड़तोड़ कमाई

अथिया और के.एल. राहुल पहली बार एक कॉमन दोस्त के माध्यम से मिले और साथ हो गए, इसी बीच दोनों ने अपने रिश्ते को निजी रखा। प्रशंसकों को आखिरकार उनके रोमांस का एहसास तब हुआ जब डिजाइनर विक्रम फडनीस ने सोशल मीडिया पर अथिया को इस बारे में चिढ़ाया था। कई बार अथिया को केएल राहुल के साथ उनके इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भी स्पॉट किया गया था। अथिया 2015 में फिल्म 'हीरो' में पहली बार नजर आईं थी। उनको फिल्म 'मुबारकां' और 'मोतीचूर चकनाचूर' में भी देखा गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन