1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. चौथे दिन भी कायम है बाॅक्स ऑफिस पर सलमान खान की ‘टाइगर 3' का जलवा, जानें अब तक का कलेक्शन

चौथे दिन भी कायम है बाॅक्स ऑफिस पर सलमान खान की ‘टाइगर 3' का जलवा, जानें अब तक का कलेक्शन

 Published : Nov 16, 2023 08:35 am IST,  Updated : Nov 16, 2023 08:35 am IST

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक धमाकेदार प्रदर्शन करती हुई आगे बढ़ रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिन बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। वहीं ये मूवी चौथे दिन भी बंपर कमाई करने में कामयाब रही है।

Tiger 3 , Salman Khan- India TV Hindi
टाइगर 3 Image Source : DESIGN

सलमान खान की स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म 'टाइगर 3' बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। फिल्म 12 नवंबर को रिलीज हुई थी और दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। पहले दिन की सॉलिड ओपनिंग के बाद फिल्म ने दूसरे और तीसरे दिन भी रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया। वहीं अब ये मूवी चौथे दिन भी बंपर कमाई करने में कामयाब रही है। तो आइए आपको बताते है कि सलमान खान की इस मूवी ने रिलीज के चौथे दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है।

चौथे दिन ‘टाइगर 3’ ने किए इतने कलेक्शन

सैकनिल्क के हालिया रिपोर्ट के अनुसार ‘टाइगर 3’ ने चौथे दिन 22 करोड़ की कमाई कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार ये कलेक्शन हिंदी,तेलुगु और तमिल सभी भाषाओं को मिलाकर है। जबकि फिल्म ने तीसरे दिन 40.05 करोड़ की कमाई की थी।वहीं ‘टाइगर 3’ ने दूसरे दिन 55.77 करोड़ की कमाई की थी। जबकि फिल्म ने पहले दिन 44.5 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी। जिसमें तेलुगु में इस फिल्म ने 1.15 करोड़ कमाए थे और तमिल में फिल्म की कलेक्शन 15 लाख रुपये रहा। इसी के साथ सलमान की फिल्म ने चार दिन में कुल 168 करोड़ तक की कमाई कर ली है। ऐसे में ये फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा सबसे जल्दी पार करने वाली लिस्ट में शामिल हो गई है। बता दें कि सलमान की फिल्म ने महज 2 दिन के अंदर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं इसे देखकर ये भी कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दो-तीन दिनों के अंदर सलमान खान की ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी।

‘टाइगर 3’ की स्टार कास्ट

बता दें कि ‘टाइगर 3’ में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी ने विलेन का किरदार निभाया है।  इनके अलावा फिल्म में रेवती और रिद्धी डोगरा सहित कईं कलाकारों ने दमदार भूमिका निभाई ह।  वहीं फिल्म में शाहरुख खान ने स्पेशल कैमियो किया है। ये फिल्म टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। 

 

ये भी पढ़ें:

विराट कोहली के 50वें शतक का बाॅलीवुड इस तरह मना रहा जश्न, अमिताभ बच्चन से लेकर फरहान अख्तर का नाम है शामिल

विराट कोहली के शतक जड़ने पर अनुष्का शर्मा ने लिखा दिल का हाल, पति को बताया भगवान का बच्चा

पैपराजी से भिड़ती दिखी दिव्यांका त्रिपाठी, गुस्से में बोलीं-ये गलत बात है

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन