1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. होटल के कमरे में लगा था हिडन कैमरा,बाॅलीवुड एक्ट्रेस ने किया शाॅकिंग खुलासा

होटल के कमरे में लगा था हिडन कैमरा,बाॅलीवुड एक्ट्रेस ने किया शाॅकिंग खुलासा

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Aug 23, 2023 02:44 pm IST,  Updated : Aug 23, 2023 02:48 pm IST

एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने हाल ही में एक शाॅकिंग खुलासा किया है कि उनके साथ एक बार ऐसी घटना घटी थी जिससे वो काफी शॉक्ड हो गई थीं।

Kriti Kharbanda- India TV Hindi
कृति खरबंदा के होटल के रुम में लगा था कैमरा Image Source : INSTAGRAM

जरा सोचों की आप कहीं वेकेशन पर गए हों और वहां घूमने के बाद थके - हारे आप जब अपने होटल के कमरे में पहुंचें और वहां ये देखे कि हिडन कैमरे लगे है तो आपका क्या हाल होगा? जाहिर सी बात है कोई भी ये सब देखकर घबरा ही जाएगा। कुछ यही हाल हुआ था बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा का। कृति खरबंदा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपने साथ हुए इस घटना के बारे में बात की है, जिसे जानकर उनके फैंस भी हैरान हो जाएंगे। 

होटल के कमरे में कैमरा देख उड़ गए थे कृति के होश

 
कृति खरबंदा ने अपने साथ हुए इस घटना के बारे में बात करते हुए बताया कि वह फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में एक बार होटल रूम में रूकी थीं। जिसमें होटल के किसी स्टाफ ने हिडन कैमरा लगाया हुआ था। कृति ने कहा कि, 'मुझे याद है कि मैं एक कन्नड़ फिल्म की शूटिंग कर रही थी। जिस होटल में मेरा कमरा था, उसी में काम करने वाला एक लड़का मेरे कमरे में कैमरा लगा गया था। मुझे और मेरे स्टाफ को ये आदत है कि हम कमरे में अच्छे से चीजों को देखते हैं। हमने चीजें उलटी-पलटी तो सेट टॉप बॉक्स के पीछे कैमरा दिख गया। भले ही कैमरा हमें मिल गया लेकिन ये बहुत डरावना अनुभव था। मन इस बात से डर गया था कि अगर कैमरा नहीं मिलता तो ये बहुत परेशानी का सबब बन सकता था।'

फैन ने की थी गलत तरीके से छूने की कोशिश

अपने साथ हुए इस घटना को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने अपने फैंस को भी सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि, 'इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए आपको अपने आप ही सतर्क रहना बेहद जरूरी है'। इसी इंटरव्यू के दौरान कृति खरबंदा ने उस समय को भी याद किया जब उनके साथ तस्वीर खिंचवाते समय एक आदमी ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। तभी एक्ट्रेस ने उसे इतनी जोर से चुटकी काटी थी कि उसके शरीर में खून का थक्का जम गया था। एक्ट्रेस ने कहा, "यह बहुत परेशान करने वाला है, लेकिन ऐसा होता है और कई बार होता है।'

कीर्ति खरबंदा की फिल्में

वहीं कीर्ति खरबंदा के वर्कफ्रंट की बात करे तो वो आखिरी बार फिल्म '14 फेरे' में नजर आई थीं, ये फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से वह इन दो सालों में किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई। वो इन दिनों फिल्म 'हाउसफुल 5' की शूटिंग में बिज़ी हैं जो कि अगले साल नवंबर में रिलीज होगी। इसके अलावा उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो, एक्ट्रेस पिछले काफी समय से पुलकित सम्राट को डेट कर रही हैं। 

 

Kareen Kapoor की हाउस पार्टी देख रह जाएंगे भौचक्के, Unseen Photos में दिखा सेलेब्स का नशीला अंदाज!

Akshay Kumar फिर टिप-टिप बरसाएंगे पानी, 'वेलकम 3' में नजर आएंगी रवीना टंडन?

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन