1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कृति सेनन ने नूपुर संग मनाया रक्षाबंधन, ट्रोल्स पर कसा तंज, इंस्टाग्राम पोस्ट कैप्शन ने खींचा ध्यान

कृति सेनन ने नूपुर संग मनाया रक्षाबंधन, ट्रोल्स पर कसा तंज, इंस्टाग्राम पोस्ट कैप्शन ने खींचा ध्यान

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Aug 28, 2026 05:02 pm IST,  Updated : Aug 28, 2026 05:02 pm IST

कृति सेनन ने अपनी बहन नूपुर के साथ रक्षाबंधन मनाया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में हुए फैशन विवाद का मजाकिया अंदाज में जिक्र किया और इंस्टाग्राम कैप्शन से सभी का ध्यान खींचा।

kriti sanon- India TV Hindi
कृति सेनन ने नूपुर संग मनाया रक्षाबंधन Image Source : INSTAGRAM/@KRITISANON

कुछ दिन पहले एक्ट्रेस कृति सेनन एक ज्वेलरी ब्रांड के विज्ञापन में पहने अपने आउटफिट की वजह से चर्चा में आ गई थीं। राखी मनाते समय उन्हें ब्रालेट टॉप पहने देखा गया था। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस और ब्रांड की आलोचना हुई और बाद में विज्ञापन हटा दिया गया। अब शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को कृति ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन नूपुर सेनन के साथ रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की और ट्रोल करने वालों पर तंज कसा है। इस पोस्ट के जरिए कृति ने अपनी बहन के साथ खूबसूरत बॉन्डिंग दिखाई और साथ ही अपने फेस्टिव ज्वेलरी कैंपेन को लेकर हुए विवाद का भी इशारों में जिक्र किया।

विवाद के बीच कृति सेनन का राखी पोस्ट वायरल

कृति सेनन ने अपनी बहन नूपुर का हाथ पकड़े हुए एक तस्वीर शेयर की और लिखा, 'भले ही राखी फैशन कमिटी अभी भी चर्चा कर रही है, लेकिन हम उस चीज पर ध्यान दे रहे हैं जो असल में मायने रखती है। सभी को राखी की बधाई।' उस विवाद पर फिर से बात करने के बजाय कृति ने त्योहार की भावनाओं और उसके महत्व पर ध्यान देने की बात भी कही।

विवाद पर कृति का बयान

'कॉकटेल 2' की एक्ट्रेस ने इस बारे में एक बयान भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, 'हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए?? इतने सालों में एथनिक फैशन में काफी बदलाव आया है, लेकिन आज भी किसी महिला के कल्चर के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से ही आंका जाता है!! कल्चर और परंपराएं उसके दिल में होती हैं, न कि उसके कपड़ों की नेकलाइन में!'

कृति सेनन की कॉकटेल 2 ओटीटी पर कहां देखें

काम की बात करें तो एक्ट्रेस कृति आखिरी बार 'कॉकटेल 2' में नजर आई थीं। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन क्रिटिक्स और दर्शकों से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 2012 की फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने काम किया था। ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें - कृति सेनन के रक्षाबंधन लुक पर मचा बवाल, विवाद बढ़ते ही कंपनी ने विज्ञापन हटाया

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन