1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Laal Singh Chaddha Vs Raksha Bandhan: बॉक्स और IMDB पर है आमिर-अक्षय की टक्कर, जानिए कौन ज्यादा दमदार

Laal Singh Chaddha Vs Raksha Bandhan: बॉक्स और IMDB पर है आमिर-अक्षय की टक्कर, जानिए कौन ज्यादा दमदार

 Published : Aug 10, 2022 08:36 am IST,  Updated : Aug 10, 2022 08:36 am IST

Laal Singh Chaddha Vs Raksha Bandhan: 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' गुरुवार 11 अगस्त को रिलीज होने वाली हैं। जानें कैसी चल रही है लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन में टक्कर...

 Laal Singh Chaddha vs Raksha Bandhan- India TV Hindi
Laal Singh Chaddha vs Raksha Bandhan Image Source : TWITTER

Highlights

  • IMDB पर मोस्ट अवेटेड फिल्मों में ये है आगे
  • एडवांस बुकिंग में आमिर आगे

Laal Singh Chaddha Vs Raksha Bandhan: आमिर खान और अक्षय कुमार बॉलीवुड के दो सबसे दमदार स्टार्स हैं। दोनों की फैंस फॉलोइंग काफी तगड़ी है। ऐसे में दोनों स्टार्स के लाखों फैंस के लिए आने वाला वीकेंड काफी एक्साइटमेंट से भरा रहने वाला है। क्योंकि दोनों की फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर 'रक्षा बंधन' (Raksha Bandhan) और आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) 11 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार हैं। ऐसे में दोनों की एडवांस बुकिंग और IMDB रेटिंग से जानिए किस फिल्म के ज्यादा सफल होने की संभावना है। 

IMDB पर मोस्ट अवेटेड फिल्मों में ये है आगे 

दरअसल, फिल्म रिलीज होने से पहले IMDB पर मोस्ट अवेटेड फिल्मों और शोज की एक लिस्ट होती है। इस लिस्ट में लोगों के द्वारा सर्च किए गए पेज व्यू नंबर्स के आधार पर लोकप्रियता की रेटिंग दी जाती है। इस मामले में 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) 48.9 प्रतिशत के साथ मोस्ट एंटीसिपेटेड इंडियन मूवीज ऐंड शोज की लिस्ट में टॉप पर है। जबकि 18.6 प्रतिशत के साथ अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' (Raksha Bandhan) दूसरे नंबर पर है। मतलब लोकप्रियता के मामले में आमिर की फिल्म ने बाजी मार ली है। वह अक्षय की फिल्म से काफी आगे है। 

Laal Singh Chaddha: 'लाल सिंह चड्ढा' ने उड़ाई Aamir Khan की नींद, कहा - ' मैं 48 घंटों से सोया नहीं हूं'

एडवांस बुकिंग में भी आमिर आगे

बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट की मुताबिक एडवांस बुकिंग के मामले में भी आमिर खान की फिल्म ज्यादा अच्छी स्थिति में चल रही है। सोमवार तक की एडवांस बुकिंग के आंकड़े यह बता रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान का बोलबाला रहने वाला है। क्योंकि 'लाल सिंह चड्ढा' अब तक एडवांस बुकिंग में 8 करोड़ की कमाई की है। जबकि अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' ने एडवांस बुकिंग से महज 3 करोड़ की कमाई की है। 

#BoycottRakshaBandhan पर आया Akshay kumar का रिएक्शन, बोले- 'ये आजाद देश है, लेकिन...'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन