1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Laal Singh Chaddha: 'लाल सिंह चड्ढा' ने उड़ाई Aamir Khan की नींद, कहा - ' मैं 48 घंटों से सोया नहीं हूं'

Laal Singh Chaddha: 'लाल सिंह चड्ढा' ने उड़ाई Aamir Khan की नींद, कहा - ' मैं 48 घंटों से सोया नहीं हूं'

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Aug 10, 2022 08:34 am IST,  Updated : Aug 10, 2022 11:54 am IST

Laal Singh Chaddha: हाल ही में मिस्टर परफेक्शनिस्ट फिल्म के प्रचार के लिए दिल्ली आए थे जहां उन्होंने प्रेस से बातचीत की। बातचीत के दौरान आमिर ने कुछ दिलचस्प और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

Laal Singh Chaddha- India TV Hindi
Laal Singh Chaddha Image Source : TWITTER/ @AWADOOD97

Highlights

  • 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज से पहले काफी बेचैन और परेशान हैं आमिर खान।
  • उन्होंने बताया 'मैं 48 घंटों से नहीं सोया हूं।'

Laal Singh Chaddha: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच हाल ही में मिस्टर परफेक्शनिस्ट फिल्म के प्रचार के लिए दिल्ली आए थे जहां उन्होंने प्रेस से बातचीत की। बातचीत के दौरान आमिर ने कुछ दिलचस्प और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि वह फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज से पहले काफी बेचैन और परेशान हैं। उन्हें नींद नहीं आ रही है और वह अपनी फिल्म के कारण पिछले 48 घंटों से सो नहीं पा रहे हैं। 

गायब हुई आमिर खान की रातों की नींद

फिल्म के प्रचार के लिए दिल्ली आए आमिर खान ने बताया,  'मैं अभी बहुत नर्वस हूं, मैं 48 घंटों से नहीं सोया हूं। मैं मजाक नहीं कर रहा हूं, मैं रात को ऑनलाइन शतरंज खेलता हूं, खुद को बिजी रखने के लिए किताबें पढ़ता हूं। मुझे लगता है कि मैं 11 अगस्त के बाद ही सो पाउंगा।'

Boycott Laal Singh Chaddha: 'लाल सिंह चड्ढा' के बॉयकॉट पर आया आमिर खान का रिएक्शन, लोगों से की ये गुजारिश

फिल्म रिलीज के बाद चैन से सोएंगे अभिनेता

जब उनसे पूछा गया कि 11 अगस्त को फिल्म की रिलीज के बाद वह क्या करने जा रहे हैं, तो इस पर आमिर ने तुरंत कहा कि 'मैं 11 के बाद आखिरकार सो पाउंगा, मुझे लगता है कि मैं और अद्वैत चन्दन (फिल्म के निर्देशक) चैन से सोएंगे और फिर जब हम जागेंगे, तो दर्शक हमें बताएंगे कि उन्हें फिल्म पसंद आई या नहीं।' 

दर्शकों का अनफिल्टर्ड रिएक्शन देखने के लिए अलग-अलग थिएटरों में जाते हैं एक्टर

फिल्म देखने के बाद दर्शकों सेओरिजनल प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने कहा, 'मैं फिल्म के प्रति दर्शकों की वास्तविक प्रतिक्रिया देखने के लिए अलग-अलग थिएटरों में घूमता हूं। दर्शकों को पता नहीं होता कि मैं हॉल में मौजूद हूं। फिल्म रिलीज के बाद पहले हफ्ते तक मैं अलग-अलग शहरों और अलग-अलग हॉल में जाता हूं ताकि दर्शकों का अनफिल्टर्ड रिएक्शन देख पाउं।'

Boycott Laal Singh Chaddha के बीच करीना कपूर खान का बयान वायरल- ''मैं नहीं देखूंगी फिल्म''

फिल्म रिलीज से पहले फैंस से की अपील 

आमिर खान ने दर्शकों से फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में आने की अपील की और कहा कि यह बहुत सारे लोगों की सालों की मेहनत का फल है। इस बारे में बात करते हुए  एक्टर ने कहा कि 'अगर मैंने किसी का दिल दुखाया है तो मुझे इस बात का दुख है। मैं किसी को चोट नहीं पहुंचाना चाहता। अगर कुछ लोग मेरी फिल्म नहीं देखना चाहते हैं, तो मैं इसका सम्मान करूंगा। लेकिन, मैं चाहूंगा कि ज्यादा से ज्यादा लोग थिएटर्स में फिल्म देखें। बड़ी मेहनत से फिल्म बनायी है। उम्मीद है कि लोग इसे पसंद करेंगे।'

अद्वैत चन्दन द्वारा निर्देशित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान के अलावा करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह अहम भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म कल यानी 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने 'Laal Singh Chaddha' को लेकर आमिर खान पर लगाया गंभीर इल्ज़ाम, कहा - वो मास्टरमाइंड है!

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन