1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वीर पहाड़िया की चीयरलीडर बनीं तारा सुतारिया, रैंप वॉक के दौरान एक्टर ने इस अंदाज में गर्लफ्रेंड पर लुटाया प्यार

वीर पहाड़िया की चीयरलीडर बनीं तारा सुतारिया, रैंप वॉक के दौरान एक्टर ने इस अंदाज में गर्लफ्रेंड पर लुटाया प्यार

 Published : Oct 10, 2025 09:47 am IST,  Updated : Oct 10, 2025 09:48 am IST

Lakme Fashion Week 2025: वीर पहाड़िया को लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक के दौरान तारा सुतारिया पर प्यार लुटाते देखा गया। एक्टर अब्राहम एंड ठाकोर के लिए शोस्टॉपर बने।

Tara Sutaria- India TV Hindi
तारा सुतारिया-वीर पहारिया Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI

लैक्मे फैशन वीक 2025 में एक बेहद खूबसूरत ऑफ-रैंप मोमेंट देखने को मिला जब जाह्नवी कपूर के देवर वीर पहाड़िया ने अब्राहम एंड ठाकोर के लिए रैंप वॉक करते हुए अपनी गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया को एक फ्लाइंग किस दिया। दर्शकों के बीच मौजूद तारा अपनी खुशी छिपा नहीं पाईं और अपने बॉयफ्रेंड को देख उनके लिए तालियां बजाती नजर आईं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो पोस्ट होते ही तुरंत वायरल हो गया। लोगों को वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया की ये रोमांटिक केमिस्ट्री बहुत पसंद आ रही है।

जाह्नवी कपूर के देवर ने तारा सुतारिया पर लुटाया प्यार

वीर पहाड़िया ने अब्राहम एंड ठाकोर के लिए रैंप वॉक किया। वायरल वीडियो में 'स्काई फोर्स' एक्टर रैंप पर चलते हुए अचानक दर्शकों में मौजूद अपनी गर्लफ्रेंड को फ्लाइंग किस देते हुए दिखाई दिए। इसके बाद कैमरा तारा पर फोकस होता, जो उनके लिए ताली बजाती नजर आ रही हैं। बता दें कि बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक वीर-तारा का रिश्ता महीनों से सुर्खियों में है। मई में पहली बार अफवाहें तब उड़ीं जब दोनों को डिनर डेट के बाद मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते देखा गया। इस साल की शुरुआत में शोस्टॉपर के तौर पर साथ में रैंप वॉक करने के बाद अटकलें और तेज हो गईं।

वीर पहाड़िया का लैक्मे लुक

लैक्मे फैशन वीक का 25वां संस्करण नई दिल्ली में हुआ है, जो 8 से 12 अक्टूबर तक वसंत कुंज स्थित द ग्रैंड में आयोजित होगा। लैक्मे फैशन वीक के दूसरे दिन एनआईएफ ग्लोबल के एक सेगमेंट में 'द रनवे' कलेक्शन पेश किया गया। इस दौरान वीर पहाड़िया ने अब्राहम एंड ठाकोर के लिए क्रीम कलर के इंडो वेस्टर्न ड्रेस में रैंप किया।

अदिति राव हैदरी का नाइट गार्डन कलेक्शन

इस मौके पर अदिति राव हैदरी ने न केवल एक शोस्टॉपर के रूप में, बल्कि सत्य पॉल की सह-रचनात्मक निर्देशक के रूप में भी अपनी छाप छोड़ी। एक्ट्रेस ने अपना पहला कलेक्शन नाइट गार्डन पेश किया।

वीर पहाड़िया कौन हैं?

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते और जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के भाई वीर पहाड़िया न सिर्फ अपने परिवार के लिए, बल्कि अक्षय कुमार के साथ 'स्काई फोर्स' से बॉलीवुड डेब्यू करने को लेकर भी सुर्खियां बटोर चुके हैं। तारा से पहले उनका नाम सारा अली खान के साथ जोड़ा जा रहा था, जिन्होंने उसी फिल्म में उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी का किरदार भी निभाया था।

ये भी पढ़ें-

दीपिका पादुकोण ने 8 घंटे की शिफ्ट पर तोड़ी चुप्पी, स्पिरिट-कल्कि से बाहर होने के बाद वर्किंग आवर्स पर की चर्चा, कहा- अपनी लड़ाइयां...

'टाइगर 3' फेम वरिंदर सिंह घुमन की हार्ट अटैक से मौत, सलमान खान संग किया था काम, 2009 में बने थे मिस्टर इंडिया

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन