1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कभी बने शाहरुख के दुश्मन तो कभी सुष्मिता के साइको लवर, फिल्में छोड़ अब क्या कर रहे हैं 'लक्ष्य' के मेजर बिनोद?

कभी बने शाहरुख के दुश्मन तो कभी सुष्मिता के साइको लवर, फिल्में छोड़ अब क्या कर रहे हैं 'लक्ष्य' के मेजर बिनोद?

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 19, 2024 12:20 pm IST,  Updated : Jun 19, 2024 12:20 pm IST

कारगिल युद्ध पर आधारित 'लक्ष्य' 19 जून 2004 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब इस फिल्म को रिलीज हुए 20 साल हो चुके हैं। इस खास मौके पर ऋतिक रोशन ने एक बेहद खास पोस्ट शेयर किया है।

sharad kapoor- India TV Hindi
लक्ष्य फिल्म में शरद कपूर ने निभाया था मेजर बिनोद सेनगुप्ता का किरदार। Image Source : INSTAGRAM

'बॉर्डर' से लेकर 'एलओसी कारगिल' तक, हिंदी सिनेमा में देशभक्ति पर आधारित कई फिल्में बनी हैं। ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा स्टारर 'लक्ष्य' भी इन्हीं फिल्मों में से एक है। कारगिल युद्ध पर आधारित 'लक्ष्य' 19 जून 2004 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब इस फिल्म को रिलीज हुए 20 साल हो चुके हैं। इस खास मौके पर ऋतिक रोशन ने एक बेहद खास पोस्ट शेयर किया है। ऋतिक ने एक्स पर फिल्म के कुछ यादगर पलों की झलक फैंस के साथ शेयर की है और एक लंबा-चौड़ा नोट भी शेयर किया है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा के अलावा अमिताभ बच्चन, ओम पुरी, बोमन ईरानी, परमीत सेठी, अमरीश पुरी, सुशांत सिंह और शरद कपूर जैसे कलाकार भी नजर आए थे। लक्ष्य की इस जबरदस्त स्टारकास्ट में से जहां अमरीश पुरी और ओम पुरी अब इस दुनिया में नहीं रहे, वहीं बाकि के कलाकार अब भी इंडस्ट्री में अपने नाम का सिक्का जमाए हुए हैं।

शाहरुख-अमिताभ जैसे स्टार्स के साथ किया काम

लेकिन, लक्ष्य फिल्म का एक अभिनेता है जो लंबे समय से किसी फिल्म में दिखाई नहीं दिया है। ये एक्टर हैं फिल्म में मेजर बिनोद सेनगुप्ता का किरदार निभाने वाले अभिनेता शरद कपूर। शरद कपूर किसी फिल्म में हीरो बने दिखाई दिए तो किसी में विलेन। उन्होंने जहां 'जोश'फिल्म में शाहरुख खान के प्रतिद्वंद्वी प्रकाश का किरदार निभाया वहीं 'दस्तक' फिल्म में सुष्मिता सेन के साइको लवर शरद सुले का किरदार निभाया। इस किरदार ने उन्हें खूब शोहरत दिलाई। दस्तक सुष्मिता सेन और शरद कपूर दोनों की ही डेब्यू फिल्म थी।

अब कहां हैं शरद कपूर?

जोश और दस्तक के अलावा शरद कपूर ने खाकी, आंखों में तुम हो, कुछ तुम कहो कुछ हम कहें, ये है जलवा, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, विश्वविधाता, लाल सलाम और चोट- आज इसको कल तेरे को जैसी फिल्मों में भी काम किया, लेकिन इंडस्ट्री में उन्हें वो सफलता नहीं मिली, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। फिल्मों में बड़ा नाम कमाने के लिए शरद कोलकाता से मुंबई आए थे, उन्हें बड़ा नाम मिला भी लेकिन सफलता के मामले में वह कहीं चूक गए। आखिरकार शरद ने बड़ा फैसला लिया और फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसे में एक्टर के फैंस ये जरूर जानना चाहेंगे कि अभिनेता अब क्या कर रहे हैं और कहां हैं। तो चलिए आपको बताते हैं शरद कपूर अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री की पोती से की शादी

दस्तक और जोश जैसी फिल्मों में काम करने के बाद भी शरद कपूर को मन मुताबिक सफलता नहीं मिली और फिल्मी दुनिया को छोड़कर वह वापस कोलकाता चले गए। कोलकाता जाने के बाद उन्होंने भाईयों के साथ मिलकर कोलकाता, मुंबई और बेंगलुरू जैसे शहरों में रेस्टोरेंट खोला और उनका बिजनेस चल पड़ा। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि, वह बीच-बीच में कुछ फिल्मों में दिखाई दिए, लेकिन अन्य स्टार्स की तरह वह लगातार फिल्मी दुनिया में एक्टिव नहीं हैं। शेखर कपूर सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। बता दें, अभिनेता ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु की पोती कोयल बसु से शादी की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन