1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'वो गोल्ड डिगर नहीं', ललित मोदी ने सुष्मिता सेन से 'रिलेशनशिप-ब्रेकअप' पर तोड़ी चुप्पी, बताई इंस्टा पोस्ट के पीछे की पूरी कहानी

'वो गोल्ड डिगर नहीं', ललित मोदी ने सुष्मिता सेन से 'रिलेशनशिप-ब्रेकअप' पर तोड़ी चुप्पी, बताई इंस्टा पोस्ट के पीछे की पूरी कहानी

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 02, 2026 07:31 am IST,  Updated : Jun 02, 2026 07:31 am IST

ललित मोदी ने 2022 में सुष्मिता सेन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। करीब 16 सालों से लंदन में रह रहे ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर सुष्मिता के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया।

lalit modi- India TV Hindi
ललित मोदी ने 2022 में सुष्मिता सेन के साथ शेयर की थीं ये तस्वीरें। Image Source : INSTAGRAM/@LALITKMODI

इंडियन प्रीमियर लीग के पहले चेयरमैन और पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने साल 2022 में एक इंस्टाग्राम पोस्ट से सोशल मीडिया पर ऐसा तूफान खड़ा कर दिया कि आज तक इसकी चर्चा हो रही है। ललित मोद मोदी ने जुलाई में सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और इसी के साथ अभिनेत्री को डेट करने ऐलान कर दिया। जैसे ही ललित मोदी ने सुष्मिता को डेट करने का ऐलान किया हर तरफ खुसर-फुसर होने लगी। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को ट्रोल किया जाने लगा। उन्हें गोल्ड डिगर कहा जाने लगा, हालांकि सुष्मिता ने इस पर चुप्पी साधे रखी और फिर दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगीं। इस पूरे विवाद के 4 साल बाद अब जाकर ललित मोदी ने इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है।

ललित मोदी ने सुष्मिता संग रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी

'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' के साथ बातचीत में ललित मोदी ने 2022 में सुष्मिता सेन के साथ शेयर की अपनी तस्वीरों और अपने रिश्ते को लेकर उठे विवादों पर बात की। ललित मोदी ने कहा, 'सुष्मिता एक खूबसूरत, सक्सेसफुल और सेल्फ-मेड महिला हैं। सुष्मिता के पास जितने डायमंड हैं, शायद ही किसी के पास होंगे और ये डायमंड उन्होंने खुद अपने दम पर कमाया है। उनके डायमंड स्टोर भी थे।' ललित मोदी ने ये भी दावा किया कि रिलेशनशिप के दौरान शायद ही कभी ऐसा हुआ होगा कि किसी आउटिंग के दौरान उन्होंने सुष्मिता का खर्च उठाया हो। ललित मोदी कहते हैं- 'ज्यादातर मौकों पर पेमेंट सुष्मिता ही करती थीं। मुझे उनके साथ केप्ट बॉयफ्रेंड जैसा महसूस होता था।'

ललित मोदी ने की सुष्मिता की तारीफ

ललित मोदी ने - 'लोग उन्हें गोल्ड डिगर कहते हैं, जो बिलकुल गलत है। अगर हम दोनों में से कोई डिगर है तो वो मैं हूं, डायमंड डिगर। सुष्मिता मेरे लिए बहुत ज्यादा खास थीं। वह उन लोगों में से हैं, जिन्होंने मुझे बहुत सी चीजों में ग्रो करने में मदद की। सुष्मिता उन दिनों मेरी जिंदगी का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा थीं। उनके साथ रिलेशनशिप बहुत खास था।'

क्यों आगे नहीं बढ़ पाया रिश्ता? 

ललित मोदी आगे बताते हैं कि आखिर उनका और सुष्मिता का रिश्ता आगे क्यों नहीं बढ़ पाया। उनके अनुसार दूरी दोनों के बीच एक बड़ी चुनौती बन गई। ललित मोदी के अनुसार, आज भी उनके मन में सुष्मिता के लिए बहुत ही सम्मान और स्नेह है। यही नहीं, ललित ने सुष्मिता सेन की एक सिंगल मदर के रूप में भी जमकर तारीफ की। एक सिंगल मदर के तौर पर सुष्मिता की तारीफ करते हुए ललित मोदी ने कहा कि 'जिस तरह सुष्मिता ने अपनी बेटियों रेनी और अलीशा की परवरिश की, वह काबिल-ए-तारीफ है।' ललित मोदी ने वायरल पोस्ट के बारे में बात करते हुए कहा- 'मैंने वो पोस्ट सुष्मिता के सामने ही किया था। हालांकि, उन्हें नहीं लगा था कि मैं सच में पोस्ट कर दूंगा। हम प्लेन में थे और किसी बात पर बहस कर रहे थे। तभी उन्होंने कहा- तुम ये पोस्ट नहीं करने वाले, मैं हंसा और बटन दबा दिया।' 

मच गया हल्ला

ललित ने आगे कहा, 'जैसे ही हम लैंड हुए इन तस्वीरों के चलते चारों तरफ हल्ला मच चुका था, लेकिन इसमें गलत कुछ भी नहीं था। सुष्मिता ने मुझे ये पोस्ट हटाने के लिए नहीं कहा और न ही कभी ऐसा सोचा। मुझे इस घटना पर कोई पचथावा नहीं है। इस पोस्ट ने इंटरनेट पर हल्ला मचा दिया था। मुझे उन चीजों पर गर्व है, जो मैंने की। अगर मैंने कोई गलती भी की है तो मैंने उससे सीखा है।'

ये भी पढ़ेंः डूबते करियर में पत्नी बनी स्टारकिड का सहारा, फिर किया ऐसा कमबैक कि हिल गए दिग्गजों के सिंहासन

क्यों कटा पुराने अन्नू भैया का 'गुल्लक' से पत्ता, रखी ऐसी डिमांड की मेकर्स ने खोज लिया नया चेहरा, सीजन 5 में मचाएगा धमाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन