1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Legends of Aap Ki Adalat: जब दिलीप कुमार ने रजत शर्मा को अपने घर बुलाया और शूटिंग को लेकर बताई अपनी ख्वाहिश, जानें ये मजेदार किस्सा

Legends of Aap Ki Adalat: जब दिलीप कुमार ने रजत शर्मा को अपने घर बुलाया और शूटिंग को लेकर बताई अपनी ख्वाहिश, जानें ये मजेदार किस्सा

 Published : Jan 01, 2023 10:59 pm IST,  Updated : Jan 01, 2023 11:01 pm IST

Legends of Aap Ki Adalat: डिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने बताया कि आप की अदालत के एक एपिसोड के लिए वे दिलीप कुमार को बुलाने गए तब उन्होंने उनसे ही सैकड़ों सवाल पूछ डाले। रजत शर्मा ने दिलीप कुमार के साथ जुड़े कुछ मजेदार किस्सों को 'लेजेंड्स ऑफ आप की अदालत' कार्यक्रम में साझा किया है।

इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा और दिलीप कुमार - India TV Hindi
इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा और दिलीप कुमार Image Source : INDIA TV

Legends of Aap Ki Adalat: न्यूज टीवी इतिहास का सबसे चर्चित और लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' एक बार फिर से नए कलेवर में दर्शकों के बीच वापस आ रहा है। शो अपने 29 वर्ष पूरे कर चुका है और 30 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह शो एक बार फिर 7 जनवरी से दर्शकों के सामने आने को तैयार है। यह शो तमाम खास शख्सियतों की जिंदगियों के कई अनजाने पहलुओं को सामने ला चुका है, लेकिन इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम 'Legends of Aap Ki Adalat' में कुछ ऐसे चुनिंदा किस्से सामने आए, जो पहले कभी जाहिर नहीं हुए थे। आप की अदालत के कटघरे में जब ट्रेजेडी किंग सुपरस्टार दिलीप कुमार बैठे थे तब वह एपिसोड जरदस्त हिट हुआ था। उनके इस शो में आने का किस्सा रजत शर्मा ने साझा किया। 

रजत शर्मा बताते हैं कि वे दिलीप कुमार के बहुत बड़े फैन हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने भारतीय सिनेमा और दिलीप कुमार की अमूल्य फिल्म मुगले आजम कम से कम 200 देखी है। वे बताते हैं, "दिलीप कुमार एक लेजेंड हैं, उनसे बड़ा अभिनेता न हुआ है और न ही होगा। वे अपने आप में एक स्कूल हैं और सारे लोग उनसे सीखते हैं।" रजत शर्मा बताते हैं कि उनकी दिली इच्छा थी कि दिलीप कुमार 'आप की अदालत' में आएं, जिसके लिए उन्होंने उन्हें इस कार्यक्रम में बुलाने के लिए वक्त मांगा। इसी सिलसिले में जब वे उन्हें बुलाने के लिए उनके घर पर गए तो वहां एक बड़ा ही रोचक कारनामा घटित हुआ। सुपरस्टार दिलीप कुमार के घर पर उस दिन क्या हुआ आप इस ट्वीट में सुनिए- 

जब दिलीप कुमार ने बताया एक सवाल से जुड़ा किस्सा 

आप की अदालत शो में बतौर मेहमान दिलीप कुमार को बुलाने गए रजत शर्मा बताते हैं कि दिलीप कुमार ने उसने पूछा, "आप युनुस खान से क्या सवाल पूछेंगे? यही न कि दिलीप कुमार, आप निर्देशकों के काम में दखल देते हैं?" मैंने कहा- यहां सवाल भी पूछा जा सकता है। तब उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले एक मोहतरमा ने भी यही सवाल पूछा था। जिसके बाद मैंने वो इंटरव्यू ही नहीं दिया और उन्हें जाने को कह दिया। तब मैंने कहा कि चलिए ठीक है यह सवाल नहीं पूछेंगे। जिसपर उन्होंने कहा, "नहीं, यह आप की अदालत है, जनता की अदालत है। आप यह सवाल पूछिए और मुझे इसका जवाब देना पड़ेगा। " 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन