1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिद्धार्थ-कियारा पर चढ़ा प्यार का रंग, शादी की अनदेखी तस्वीरों को शेयर कर किया इश्क का इजहार

सिद्धार्थ-कियारा पर चढ़ा प्यार का रंग, शादी की अनदेखी तस्वीरों को शेयर कर किया इश्क का इजहार

 Published : Feb 14, 2023 05:48 pm IST,  Updated : Feb 14, 2023 05:48 pm IST

Kiara Advani and Sidharth Malhotra: हाल ही में शादी के बंधन में बंधे सिद्धार्थ और कियारा आज शादी के बाद पहले वैलेंटाइन डे को एंजॉय कर रहे हैं।

Siddharth Malhotra Kiara Advani- India TV Hindi
Siddharth Malhotra Kiara Advani Image Source : INSTAGRAM_KIARAADVANI

Kiara Advani and Sidharth Malhotra on valentine's day: बॉलीवुड एक्टर कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इसी महीने की शुरुआत में शादी के बंधन में बंधे हैं। 7 फरवरी को दोनों ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की है। इनकी शादी में भी प्राइवेसी का काफी ख्याल रखा गया। वहीं अब वैलेंटाइन डे के मौके पर इनकी शादी के दौरान की कुछ अनदेखी रोमांटिक तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को खुद कियारा ने शेयर किया है। 

काफी रोमांटिक हैं ये तस्वीरें

इन तस्वीरों में सिद्धार्थ और कियारा के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। यहां 4 तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें दोनों एक दूसरे के साथ को एंजॉय करते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कियारा ने कैप्शन में लिखा है- प्यार का रंग चढ़ा है। इसके साथ ही उन्होंने एक रेड हार्ट वाला इमोजी भी बनाया है। देखिए ये तस्वीरें

ऐसा है सिड कियारा का लुक 

इन तस्वीरों में कियारा और सिड के लुक की बात करें तो कियारा ने व्हाइट कलर का लंहगा पहना है जिसके बॉर्डर पर गोल्डन कलर से वर्क है। उन्होंने इस लहंगे के साथ येलो कलर का दुपट्टा टीम किया है। जिसके साथ उन्होंने गले में हैवी नवरत्न हार पहना हुआ है। वहीं सिद्धार्थ ने भी पत्नी को ट्विन करते हुए येलो कलर का कुर्ता पैजामा पहना हुआ है। 

जेल में रहकर भी सुकेश चंद्रशेखर पर चढ़ी है प्यार की खुमारी, फिल्मी स्टाइल में वैलेंटाइन डे पर जैकलीन को किया विश

फैंस ने कहा- सदा बना रहे साथ 

इन तस्वीरों को देखकर सिड और कियारा के दोस्त ही नहीं बल्कि उनके फैंस भी इमोशनल हो गए हैं। यहां कमेंट में लोग उनकी जोड़ी ऐसे ही बनी रहने की दुआ दे रहे हैं। कुछ लोग उन्हें मेड फॉर ईच अदर बता रहे हैं। आपको बता दें, इस कपल ने शादी के बाद दिल्ली में एक रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी। जिसके बाद 12 जनवरी को दोनों ने मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी होस्ट की, जिसमें बॉलीवुड की तकरीबन सभी हस्तियों ने शिरकत की। 

'लगान' फिल्म के एक्टर जावेद खान अमरोही का निधन, 50 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन