फिल्म 'मा इंटी बंगारम' के बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करने के कुछ ही दिनों बाद मेकर्स ने फैंस को उस अनाउंसमेंट से सरप्राइज दिया, जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था। विजाग में फिल्म के सक्सेस इवेंट के दौरान राइटर और फिल्ममेकर राज निदिमोरु ने कन्फर्म किया कि 'मा इंटी बंगारम 2' पर आधिकारिक तौर पर काम चल रहा है। फिल्ममेकर राज निदिमोरु ने शुक्रवार, 27 जून 2026 को फिल्म की सक्सेस मीट में कन्फर्म किया कि इसका सीक्वल पहले से ही बन रहा है और दो साल में वही टीम फिर से साथ आएगी। यह अनाउंसमेंट ऐसे समय में हुई है, जब फिल्म सिनेमाघरों में धमाकेदार कमाई कर रही है और सामंथा रुथ प्रभु अपनी परफॉर्मेंस के लिए तारीफें बटोर रही है।
'मा इंटी बंगारम 2' का हुआ ऐलान
'मा इंटी बंगारम' की सक्सेस मीट में जानकारी देते हुए, राज निदिमोरु ने पुष्टि की कि इसका सीक्वल बन रहा है और फैंस को भरोसा दिलाया कि दूसरा भाग दोगुना मजेदार और रोमांचक होगा। प्रोडक्शन कंपनी 'ट्रलाला मूविंग पिक्चर्स' ने भी एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा था, '#MaaIntiBangaaram सीक्वल की घोषणा विजाग में सक्सेस मीट के दौरान की गई।' उन्होंने कहा:
'मेरे मन में पहले से ही एक आइडिया है। वही टीम इस पर काम करेगी। पहली बार मैं इसका दूसरा भाग बनाने के लिए तैयार हुआ हूं। इसमें दोगुना मजा और दोगुना रोमांच होगा। मैं बाद में वापस आकर आपको इसके बारे में और बताऊंगा।'
'मा इन्टी बंगारम' की कहानी ने जीता दिल
हालांकि, मेकर्स ने कहानी या रिलीज की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन सीक्वल की पुष्टि से यह साफ है कि वह पहले भाग में दिखाए गए किरदारों की आगे की कहानी दिखाएंगे। उम्मीद है कि सामंथा रुथ प्रभु एक बार फिर सीक्वल में मुख्य भूमिका निभाएंगी और इस साल की सबसे बड़ी तेलुगु हिट फिल्मों में से एक के साथ जुड़ी रहेंगी। 'मा इन्टी बंगारम' ने अपनी दिल को छू लेने वाली कहानी से दर्शकों का दिल जीत लिया था। सामंथा की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई और फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले।
'मा इंटी बंगारम' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
यह सीक्वल अनाउंसमेंट तब आया है, जब 'मा इंटी बंगारम' टिकट विंडो पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। सैकनिल्क के अनुसार 8वें दिन के आखिर तक फिल्म ने भारत में 40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी, जबकि इसकी वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई लगभग 65 करोड़ रुपये थी। उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड में भी फिल्म की कमाई और बढ़ेगी।
ये भी पढे़ं- प्रेग्नेंट सामंथा रुथ ने मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान, फैंस को दी खुशखबरी, बोलीं- 'मैं जल्द वापस आऊंगी'
सामंथा रुथ प्रभु की 'मा इंटी बंगारम' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 2 दिन में 13 करोड़ का आंकड़ा किया पार