नई दिल्ली: देशभर में इस वक्त एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की ओर से लगातार कार्रवाई का दौर जारी है। हाल ही में ED की जांच के दायरे में बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता रणबीर कपूर, कपिल शर्मा और श्रद्धा कपूर का नाम सामने आया। जिसके बाद अब शुक्रवार को 34 बॉलीवुड सेलेब्स की एक लिस्ट सामने आई है, ये सभी बीते साल UAE में हुई एक बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। अब ED की जांच के शिकंजे में ये सभी कलाकार भी आ सकते हैं। गौरतलब है कि ED को शक है कि इस महादेव ऑनलाइन लॉटरी केस में हवाला के जरिए कलाकारों को पैसे दिए गए हैं।
वहीं अब ईडी महादेव ऐप मामले से जुड़े मुंबई में एक प्रोडक्शन हाउस की तलाशी ले रही है, ईडी को संदेह है कि दुबई से पैसा इस प्रोडक्शन कंपनी के माध्यम से भेजा गया था।
पिछले साल 22 सितंबर में हुए UAE में जन्मदिन के समारोह में शामिल कलाकारों के नाम
क्या है ये मामला
सौरभ और रवि उप्पल ने साल 2021 में दाऊद की मदद से पाकिस्तान में बेटिंग ऐप लॉन्च किया। इसमें करीब 500 करोड़ रुपए खर्च किए गए। ISI और पाकिस्तान के नेताओं को प्रोटेक्शन मनी के तौर पर करोड़ों रूपए बांटे गए। सूत्रों के मुताबिक सौरभ ने पाकिस्तान में महादेव ऐप के नाम उर्दू में रखा है। पाकिस्तान एक इस्लामी देश है जहां जुआं खेलना और खिलाना बड़ा अपराध है। इसमें 5 साल की जेल हो सकती है। लेकिन दाऊद की मदद से सौरभ चंद्राकर धड़ल्ले से पाकिस्तान में सट्टेबाजी चला रहा है। जहां क्रिकेट फुटबाल और पोकर कार्ड जैसे गेम से अरबों की कमाई कर रहा है। भारतीय एजेंसियां सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर के ISI और पाकिस्तानी लिंक खंगाल रही हैं। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है और रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी है। ईडी की सख्ती के बाद सौरभ और उप्पल दोनों ही फरार हैं।
संपादक की पसंद