1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Malaika Arora Birthday: मलाइका अरोड़ा के लिए उमड़ा अर्जुन कपूर का प्यार, लिखा, 'बस मेरी रहना...'

Malaika Arora Birthday: मलाइका अरोड़ा के लिए उमड़ा अर्जुन कपूर का प्यार, लिखा, 'बस मेरी रहना...'

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 23, 2022 01:31 pm IST,  Updated : Oct 23, 2022 01:35 pm IST

Malaika Arora Birthday: मलाइका अरोड़ा आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर अर्जुन कपूर ने बेहद ही रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने लेडी लव को अनोखे अंदाज में बर्थडे की शुभकामनाएं भी दी है।

Malaika Arora- India TV Hindi
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • अभिनेत्री ने सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ शादी की थी
  • अर्जुन कपूर ने अपने लेडी लव को बेहद ही रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है
  • मलाइका अरोड़ा अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं

Malaika Arora Birthday: आज यानी 23 अक्टूबर को मलाइका अरोड़ा अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें सोशल मीडिया के जरीए तमाम बधाई संदेश और शुभकामनाएं मिल रही हैं। लेकिन इनमें एक बर्थडे विश है जो सबसे अलग और प्यारा है। मलाइका के क्लोज वन अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने लेडी लव को बेहद ही रोमांटिक अंजाद में जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए प्यारा सा पोस्ट लिखा है. जिसे पढ़कर किसी को भी उनपर प्यार आ जाएगा।

अर्जुन ने मलाइका के साथ अपनी रोमांटिक सी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'द यिन टू माई यांग, हैप्पी बर्थजे बेबी। जो तुम हो वही रहो। हमेशा मेरी रहो।' अर्जुन का बर्थडे विश करने का यह तरीका खूब सुर्खियां बटोर रहा है। फैंस भी लगातार उनके पोस्ट पर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। 

बी टाउन के लोग मलाइका को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अर्जुन की बर्थडे पोस्ट पर अभिनेत्री तारा सुतारिया ने दिल वाला इमोजी भेजा है, जबकि निर्देशक अभिषेक कपूर ने लिखा जन्मदिन मुबारक हो मल्ला। 

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया के जरीए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर को एक साथ कई जगह पर स्पॉट किया गया है। कपल क्वालिटी टाइम बिताते हुए कई पोस्ट शेयर कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें:PICS: मलाइका अरोड़ा 49 की उम्र में भी ढा रही हैं कहर, फिटनेस और स्टाइल में बड़ी अभिनेत्रियों को भी देती हैं टक्कर

गौरतलब है कि अभिनेत्री ने सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ शादी की थी लेकिन दोनों का रिश्ता चला नहीं। मलाइका-अरबाज का तलाक हो चुका है और दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम  नाम अरहान खान है।

ये भी पढ़ें-

Adipurush Poster: 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, प्रभु श्री राम के रूप में प्रभास का दिखा दिव्य अवतार

'कहीं दूर जब दिन ढल जाए' फिल्म आनंद का आइकोनिक गाना इस फिल्म के लिए बनाया ही नहीं गया था, यह है पूरी कहानी

Satyajit Ray की Pather Panchali बनी भारत की अब तक सर्वश्रेष्ठ फिल्म, गुरु दत्त की 'प्यासा' भी है लिस्ट में शामिल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन