PICS: मलाइका अरोड़ा 49 की उम्र में भी ढा रही हैं कहर, फिटनेस और स्टाइल में बड़ी अभिनेत्रियों को भी देती हैं टक्कर
PICS: मलाइका अरोड़ा 49 की उम्र में भी ढा रही हैं कहर, फिटनेस और स्टाइल में बड़ी अभिनेत्रियों को भी देती हैं टक्कर
Malaika Arora Birthday: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही है। इस उम्र में भी वह अपनी फिटनेस से बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। मलाइका अपने फैशन सेंस के लिए पूरे बी टाउन में फेमस हैं।
Published : Oct 23, 2022 12:25 pm IST, Updated : Oct 23, 2022 01:36 pm IST
1/6Image Source : INSTAGRAM
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही है। इस उम्र में भी वह अपनी फिटनेस से बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। मलाइका अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती है। इसके साथ ही उन्होंने कई फिल्मों में एक से बढ़कर एक आइटम डांस किया है। इनमें 'मुन्नी बदनाम हुई' और 'चल छैय्या छैय्या' तो आज भी लोगों के जुबां पर चढ़ा हुआ है।
2/6Image Source : INSTAGRAM
मलाइका काफी अमीर स्टार्स में गिनी जाती हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, अभिनेत्री की नेटबर्थ करीब 80 करोड़ रुपये के आसपास है। मलाइका के पास खुद का अपना आलीशान सा घर है, जिसकी कीमत लगभग 20 करोड़ बताई जाती है।
3/6Image Source : INSTAGRAM
मलाइका अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज हमेशा लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। अभिनेत्री अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं।
4/6Image Source : INSTAGRAM
मलाइका अरोड़ा ने सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ शादी रचाई थी। लेकिन अब दोनों की राहें अलग हो चुकी है। मलाइका और अरबाज का एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान खान है।
5/6Image Source : INSTAGRAM
मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती है। अभिनेता अर्जुन कपूर और उनकी लव स्टोरी जगजाहिर है। दोनों अक्सर साथ में छुट्टियां मनाते या क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए दिख जाते हैं। मलाइका के प्रति अर्जुन भी अपनी फीलिंग्स खुलकर शेयर करते हैं।
6/6Image Source : INSTAGRAM
अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन में आने के बाद मलाइका अरोड़ा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन दोनों ही कपल को लोगों से कोई मतलब नहीं है। वो कहते हैं न 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना'